भारत-चीन सीमा विवाद के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने शनिवार को कहा कि भारत की एक इंच जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता है। मुझे भारत-चीन सीमा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। हमारे आईटीपीबी के जवान सीमा पर गश्त लगा रहे हैं और हमें उन पर पूरा भरोसा है। उनके रहते किसी की मजाल नहीं है कि हमारी इंच जमीन का भी कोई अतिक्रमण कर पाए।
अमित शाह ( Amit Shah) का यह बयान तवांग में झड़प के 20 दिन बाद आया है। शाह के इस बयान को राहुल गांधी के उस बयान का जवाब भी माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था- चीन और पाकिस्तान डोकलाम और तवांग जैसे इलाकों में कुछ बड़ा प्लान कर रहा है।
अमित शाह ( Amit Shah) ने बेंगलुरु( Bengaluru ) में आईटीपीबी के आवासीय और गैर-आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में कहा कि ITBP देश के सबसे मुश्किल क्षेत्रों में काम करने वाला सुरक्षा बल है। हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि -42 डिग्री तापमान में सीमा की सुरक्षा करने के लिए कितना दृढ मनोबल लगता है।
आईटीपीबी ने अपने स्थापना काल में विषम भौगोलिक परिस्थितियों और मुश्किल क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। मैंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा किया, वहां के लोग आईटीपीबी के जवानों को हिमवीर कहकर बुलाते हैं। यह उपलब्धि पद्मश्री और पद्मभूषण से भी बड़ी है, क्योंकि सैनिकों को यह उपनाम सरकार ने नहीं बल्कि देश की जनता को दिया है।
आईटीबीपी के समारोह में गृह मंत्री ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में कानून-व्यवस्था का अच्छा होना अहम है और BPR&D के अंतरगत इसका रिसर्च बहुत अच्छे तरीके से हो ऐसे कुछ बदलाव हमने 3 साल में किए हैं जो अब परिणाम भी देने लगे हैं।
अरुणाचल के तवांग में 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई थी। 600 चीनी सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए घुसपैठ की कोशिश की थी। यह पोस्ट यांगत्से में है। भारतीय सैनिकों ने चीनियों को खदेड़ दिया। इस दौरान भारतीय सेना के 6 जवान घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि हमने चीन की सेना को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।
#WATCH | I’m not worried about India-China border as I know that our ITBP personnel are guarding there & because of this no one can occupy even an inch of India’s land. People have nicknamed ITBP jawans ‘Himveer’ which I think is bigger than Padma Shri, Padma Vibhushan: Union HM pic.twitter.com/3Fqz1M1rbv
— ANI (@ANI) December 31, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js
“आईटीबीपी सभी सीएपीएफ में सबसे दुर्गम क्षेत्रों में काम करने वाला हमारा सुरक्षा बल है। मुझे भारत चीन सीमा की लेश मात्र भी चिंता नहीं होती जब हमें मालूम होता है कि हमारा आईटीबीपी का जवान वहां गश्त लगा रहा है”
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री pic.twitter.com/VfV2jm4WFZ
— ITBP (@ITBP_official) December 31, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?