नये साल की शुरुआत अपने आराध्य देव के मंदिर में दर्शन से करने की आस्था ने मथुरा- वृंदावन (Vrindavan) के मंदिरों में लाखों श्रृद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा, श्रद्धा इतनी कड़ाके ठंड कोहरा भी भक्तों के उत्साह कम नहीं कर सकी । विश्व प्रसिद्ध श्री बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple )वृंदावन के कपाट खुले 9 बजे और श्रद्धालुओं की दर्शन करने लिये लाइनें लग रात्रि 3 बजे से।
साल के पहले दिन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज के दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। अपने आराध्य के दर्शनों को रात्रि 3 बजे बजे से ही मंदिर के बाहर लाइन लग गई। दर्शनों की अभिलाषा लिए मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालु लंबी लाइन में खड़े रहे। भोर होते होते लाखों में पहुंच गई और सुबह 9 बजे जब मंदिर के पट खुले तो लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव में बार-बार व्यवस्थाएं ध्वस्त होती नजर आईं। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच चुके हैं।
अपने आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज (Banke bihari Temple )के श्री चरणों में नववर्ष मनाने की अभिलाषा लिए भारी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। साल के अंतिम दिन शनिवार को दर्शन करने को श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। पुलिस की बदली गई व्यवस्था के कारण मंदिर के अंदर भीड़ का दबाव कम रहा, लेकिन मंदिर के बाहर लंबी लाइन लगी रही।
यहां व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मंदिर के बाहर और अंदर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मंदिर में सुगंधित इत्रों का छिड़काव भी किया। एक अनुमान के मुताबिक शनिवार को लगभग एक लाख से अधिक भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए।
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke bihari Temple )की गली में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नए साल में भगवान के दर्शनों के लिए लोग आतुर दिखे। मथुरा स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर जैसे लोग कोरोना को भूल गए हैं। न किसी ने मास्क लगाया और न ही किसी ने फिजिकल दूरी का ख्याल रखा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत