Wednesday, June 24, 2026

Accident, INDIA, News, Puducherry, Uttar Pradesh

PUDUCHERRY: नए साल का जश्न मनाने पुडुचेरी गया आगरा का युवा इंजीनियर दीपक मखीजा समंदर की लहरों में समाया, दोस्त मजाक समझ बनाते रहे वीडियो

Friends kept filming as Agra engineer Deepak Makhija drowns in Puducherry while celebrating New Year

Friends kept filming as Agra engineer Deepak Makhija drowns in Puducherry while celebrating New Year   (Agra  ) का युवा इंजीनियर दीपक मखीजा( Deepak Makhija ) नया साल मनाने 4 दोस्तों के साथ   (  ) गया था। यहां वह नहाते वक्त समुद्र में डूब गया। दोस्त उसका वीडियो बनाते रहे। कुछ घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। दोस्तों ने दीपक के घरवालों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घरवाले पुडुचेरी के लिए रवाना हो गए हैं।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 3 युवक समुद्र में नहा रहे हैं। इसके अलावा एक युवक वीडियो बना रहा है। तभी एक दोस्त अचानक डूब गया। वीडियो बना वाला युवक कह रहा है कि वो नाटक तो नहीं कर रहा है… अरे-अरे वो गया…सिट। यहां पर कोई है भी नहीं। वो बीच में चला गया। वह मर गया।

दीपक मखीजा( Deepak Makhija ) आगरा के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला था। वो बेंगलुरु में 1 साल से नौकरी कर रहा था। पुलिस को दीपक के एक दोस्त ने बताया कि वो सभी नया साल सेलिब्रेट करने के लिए 31 दिसंबर की सुबह पुडुचेरी ​पहुंचे ​​​थे। शाम को हम लोग समुद्र किनारे मस्ती कर रहे थे। दीपक नहाने के लिए समुद्र में चला गया।

उसने बताया कि इस दौरान तेज लहरें आईं। ऐसे में दीपक खुद को संभाल नहीं पाया और लहरों की चपेट में आ गया। पलभर में ही दीपक समुद्र में समा गया। पहले लगा कि दीपक मजाक कर रहा है, लेकिन जब वो डूब गया और दिखाई नहीं दिया तो उसे बचाने के लिए मदद मांगी। हम लोग देखते रहे कुछ भी नहीं कर सके।

दीपक मखीजा( Deepak Makhija ) पढ़ने में बहुत मेधावी रहा। एक साल पहले ही वो अच्छे पैकेज पर नौकरी के लिए गया था। दीपक ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि वो दोस्तों के साथ बाइक से पुडुचेरी आया है। नए साल का जश्न मनाने के बाद वो आगरा भी आएगा। सुबह उसकी बात हुई थी और शाम को बेटे के समुद्र में समा जाने की खबर आई। हालांकि मां को अभी मौत की जानकारी नहीं दी गई है।

दीपक के पिता का राजामंडी स्टेशन के पास होटल बताया गया है। दोस्तों ने पुड्डुचेेरी पुलिस और दीपक के स्वजन को शनिवार की देर रात हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद स्वजन वहां के लिए रवाना हो गए।

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com