राजस्थान ( Rajasthan ) के हनुमानगढ़ (Hanumangarh ) के मेगा हाईवे पर ईंटों से भरे ट्रोला और एसयूवी कार की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कार सवार पांच युवकों की जान चली गई और 1 मौत से जंग लड़ रहा है। सभी मृतक एक ही गांव के थे। हादसे के बाद मौके से ट्रोला चालक फरार हो गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मेगा हाइवे पर शनिवार रात कार और ट्रोले में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे इतना भीषण था कि कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पल्लू पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद में पुलिस ने घायलों को पल्लू चिकित्सालय पहुंचाया। वहां दो घायलों ने भी दम तोड़ दिया।
हनुमानगढ़ (Hanumangarh ) पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू (24) पुत्र निराना राम मेघवाल, नरेश कुमार (28) पुत्र सुगनाराम मेघवाल, दानाराम (32) पुत्र बीरबल राम मीणा, बबलू (28) पुत्र मोहनलाल सिद्ध, मुरली (28) पुत्र भंवरलाल लाल शर्मा निवासीगण बिसरासर के रूप मे हुई है, जबकि अशोक कुमार (30) पुत्र रामकुमार आचार्य निवासी बिसरासर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अशोक कुमार पुत्र राम कुमार आचार्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हनुमानगढ़ (Hanumangarh ) पुलिस ने बताया कि पल्लू से सरदारशहर की तरफ जा रहे ईंटों से भरे ट्रोले की रात करीब सवा ग्यारह बजे सामने से आ रही कार से भिड़ गई। हादसे में पांच की मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। हादसे के शिकार हुए सभी लोग देर रात को अपनी कार से पल्लू से वापस अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?