जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के राजौरी ( Rajouri ) जिले में स्थित डांगरी गांव में हिंदू परिवारों आतंकी हमला हुआ है। दहशतगर्दों ने नए साल के पहले दिन ही मासूम लोगों की निशाना बनाते हुए तीन घरों पर फायरिंग की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हैं। जिनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर जम्मू जीएमसी में भर्ती किया गया है। लश्कर-ए-ताइबा के जुड़े संगठन टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है।हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकी की तलाश की जा रही है।घटना के विरोध में सोमवार को राजोरी बंद का आह्वान किया गया है।
जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी ( Rajouri ) के ऊपरी डांगरी गांव में करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित 3 घरों में हुई गोलीबारी की घटना हुई है। वारदात के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
वहीं दूसरी घटना श्रीनगर से सामने आई है। यहां रविवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंका, जो सड़क किनारे फट गया। जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक यह घटना श्रीनगर के हलवल इलाके में हुई। आतंकवादियों ने शाम लगभग 7:45 बजे मिर्जा कामिल चौक के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बंकर की ओर एक ग्रेनेड फेंका, जो सड़क के किनारे फट गया। अधिकारियों ने कहा कि हबक निवासी समीर अहमद मल्ला विस्फोट में मामूली रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 people killed & 7 others injured in firing incident in Dangri area of Rajouri. Injured are being treated. Police & Dist administration have reached the spot. Multiple bullet injuries found on the body of injured: Dr Mehmood, Medical Superintendent, Associated Hospital, Rajouri https://t.co/obY9JP0NE6 pic.twitter.com/oG4VsXIWKH
— ANI (@ANI) January 1, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?