Wednesday, June 24, 2026

Crime, Madhya Pradesh, News, States

Madhya Pradesh : इंदौर में 9 मंजिला इमारत से कूद सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रथमा ने कर ली आत्महत्या,सुसाइड नोट में तनाव और गंभीर बीमारी का जिक्र

In stress from serious illness, Engineer Prathama commits suicide from 9-storey building in Indore

In stress from serious illness, Engineer Prathama commits suicide from 9-storey building in Indoreमध्यप्रदेश के    )  जिले में  नामचीन चौकसे परिवार की सॉफ्टवेयर इंजीनियर (  Software Engineer ) बेटी प्रथमा चौकसे ने एक बहुमंजिला इमारत की नौंवी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। प्रथमा चौकसे एक ऑनलाइन कंपनी में इंजीनियर थी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की बात लिखी है जिससे वह काफी परेशान थी।
बता दें कि प्रथमा चौकसे के दादाजी स्व. श्री जयप्रकाश चौकसे देश के ख्यातिनाम फिल्म समीक्षक थे जिनका सात माह पहले 2 मई, 2022 को निधन हुआ था। प्रथमा अपने दादाजी के बहुत करीब थी। श्री पृथ्वी चौकसे एवं श्रीमती डा. अनीता चौकसे की पुत्री प्रथमा चौकसे ने इंदौर के चोइथराम स्कूल से पढ़ाई करने के बाद बिट्स प्लानी के हैदराबाद कैंपस से इंजीनियरिंग की थी। वर्तमान में वह हैदराबाद बेस्ड एक ऑनलाइन कंपनी के लिए घर से काम कर रही थीं।

इंदौर   Indore)के तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित सतगुरु गोकुल रेजीडेंसी के ग्राउंड फ्लोर परिसर में प्रथमा चौकसे की खून से लथपथ लाश अलसुबह सबसे पहले सोसायटी के गार्ड के गार्ड ने देखी थी। इस बहुमंजिला इमारत की नौवीं मंजिल पर प्रथमा की सहेली सौम्या गंगराडे का फ्लैट है। रात को किसी समय सॉफ्टवेयर इंजीनियर (  Software Engineer ) प्रथमा ने इसी फ्लैट की खिड़की से कूदकर खुदकुशी की होगी। सौम्या गंगराडे ने पुलिस को बताया, दो दिनों से रात में प्रथमा उनके घर आ रही थी। प्रथमा के साथ वह दूसरी सहेलियों को भी बुला रही थी। रात में वे काम के दौरान बैठकर बातें करते थे। बीती रात दो बजे तक सभी आपस में बातें कर रहे थे। प्रथमा अपने लेपटॉप पर काम भी कर रही थी। रात करीब तीन बजे के लगभग सभी सो गए थे। लेकिन प्रथमा इसके बाद भी काम करती रही थी।
इंदौर  (  Indore) पुलिस के मुताबिक,सॉफ्टवेयर इंजीनियर (  Software Engineer ) प्रथमा के लैपटॉप से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इंग्लिश में लिखे इस सुसाइड नोट में उसने गंभीर बीमारी से परेशान होने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक प्रथमा ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात करीब दो से तीन बजे के बीच सुसाइड किया, लेकिन मरने से 9 घंटे पहले ही सुसाइड नोट लिख दिया था। इसके बाद उसने सौम्या सहित अपनी अन्य फ्रेंड्स के साथ वक्त बिताया, अपने ऑफिस का काम भी किया। लेकिन किसी को अहसास नहीं होने दिया। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद जब सभी फ्रेंड्स सोने चले गए तो उसने सौम्या के फ्लैट से कूदकर जान दे दी।

इंदौर  Indore) में  सॉफ्टवेयर इंजीनियर (  Software Engineer ) प्रथमा ने अपने सुसाइड नोट में मां से कहा कि वह बहुत लकी है। उसने लिखा कि मैं बहुत लकी हूं कि आपके जैसी मां मिली। पापा आप बहुत अच्छे हैं। परिवार के अन्य लोगों को अपना ध्यान रखने की बात कही है। प्रथमा ने यह भी लिखा है मैं जिस कंडीशन से गुजर रही हूं वह मां और पिता को बता नहीं पा रही हूं।

सुसाइड नोट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर (  Software Engineer ) प्रथमा ने सार्थक का कई बार जिक्र किया है। प्रथमा ने लिखा कि यदि सार्थक साथ होता तो यह सब कंडीशन नहीं होती। तब मेरा सुसाइड भी टल जाता। उसने ही मुझे हंसना सिखाया है। मैं उसका इंतजार नहीं कर पाई। पुलिस के मुताबिक सार्थक संभवत: हैदराबाद में ही प्रथमा से मिला था। पुलिस के मुताबिक सौम्या या अन्य सहेलियों से बात कर सार्थक के बारे में जानकारी ली जाएगी।

सुसाइड नोट में प्रथमा ने लिखा है कि -मैं बीते तीन महीने से ओसीडी से बहुत परेशान हो चुकी हूं। इससे मेरी रिलेशनशिप भी प्रभावित हुई है। वर्क प्रॉडक्टिविटी भी कम हो गई है। इसलिए मैंने फाइनली अपनी लाइफ को खत्म करने का निर्णय लिया। पिछले सप्ताह यानी 4-5 दिन पहले मैंने दो बार सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। मैं दर्दभरी जिंदगी अब जीना नहीं चाहती। मैंने यह डिसीजन बहुत सोच समझकर लिया है। सुसाइड करने से मैं खुद को रोक नहीं पा रही हूं। मुझ पर यकीन करिए मेरे पास सुसाइड करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। मैं सोचती हूं मैं यदि सार्थक के आसपास होती तो वो मुझे इस निर्णय (सुसाइड करने) से बचा सकता था। यह उसके लिए बहुत ही परेशान करने वाला समय होगा।’

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels