जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के राजौरी ( Rajouri ) जिले के डांगरी गांव में सोमवार सुबह आईडी ब्लास्ट हुआ। इसमें दो बच्चियों की मौत हो गई। 5 घायल हैं। धमाका उन 3 घरों में से एक में हुआ, जहां रविवार शाम आतंकवादियों ने फायरिंग की थी। इस आतंकी हमले में 4 हिंदुओं की जान चली गई थी और 7 घायल हैं।
एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। एनआईए की टीम भी यहां जांच करेगी। एक आईडी मिला था, उसे इलाके से हटा दिया गया है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ऐसी आशंका है कि रविवार शाम फायरिंग के बाद ही आतंकवादियों ने घर में आईडी रख दिया होगा।
चश्मदीदों के मुताबिक दहशतगर्द चुन-चुनकर हिंदुओं को मार रहे हैं। आधार कार्ड देख देखकर लोगों को हत्याए कर रहे हैं। फिलहाल गांव में भारी सुरक्षाबल तैनात हैं। सिक्योरिटी फोर्स ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और चप्पे चप्पे की तलाशी ली जा रही है। लेकिन अभी राजौरी के हिंदू बहुल डांगरी गांव में दहशत का माहौल है।
राजौरी ( Rajouri ) जिले के डांगरी गांव मेंआईडी ब्लास्ट कितना खतरनाक था इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि ब्लास्ट के बाद मौक़े पर शरीर के कई टुकड़े बिखरे हुए थे। आतंकियों ने राजौरी के जिस डांगरी गांव में आईडी ब्लास्ट किया वहां अफरा तफरी का माहौल है। जमीन पर खून के धब्बे नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि गांव में हिंदू सुरक्षित नहीं है, उन्हें कभी भी निशाना बनाया जा सकता है।
आतंकियों ने डांगरी गांव के जिन घरों पर अंधाधुंध फायरिंग की उनके गेट पर अभी भी गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं। जमीन पर खून भी बिखरा हुआ है। कल शाम आंतिकयों के हमले में कुल 10 लोगों को गोली लगी थी जिनमें 4 की मौत हो गई जबकी 6 लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है। जिन लोगों की मौत हुई और जो घायल हैं वो सभी हिंदू हैं।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज राजौरी जिले के ऊपरी डांगरी गांव में आतंकी हमले के स्थान का दौरा किया।उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी ( Rajouri ) के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस घटना में मारे गए नागरिकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की.उन्होंने कहा कि मैं राजौरी में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं।मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
Jammu & Kashmir | Lieutenant Governor Manoj Sinha visits the terror attack location at upper Dangri village in Rajouri district. pic.twitter.com/IpxJjRLK58
— ANI (@ANI) January 2, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?