कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु( Bengaluru ) के प्रेसिडेंसी कॉलेज( Presidency College )में एक स्टूडेंट ने छात्रा को छुरा घोंप कर मार डाला। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लड़के ने छात्रा को प्रपोज किया था, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद गुस्से में लड़के ने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रेसिडेंसी कॉलेज( Presidency College ) कैंपस में तैनात सुरक्षाकर्मी घायल छात्रा को उठाकर एम्बुलेंस तक ले जा रहे हैं। आगे चल रहा सिक्योरिटी गार्ड सीटी बजाकर सामने खड़े लोगों को रास्ता बनाने के लिए कहता है। उसके पीछे कुछ सुरक्षाकर्मी छात्रा को लेकर आ रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 2 जनवरी की दोपहर 1 बजे की है। प्रेसिडेंसी कॉलेज( Presidency College )के परिसर में बीटेक के स्टूडेंट पवन कल्याण ने 19 साल की छात्रा लयस्मिथा पर चाकू से हमला कर दिया। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पवन ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमलावर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पवन और छात्रा कोलार शहर के एक ही गांव में रहते हैं। दोनों अलग-अलग कॉलेज में पढ़ते हैं, लेकिन पवन ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह पता नहीं चली है।
A 19 year old girl Layasmitha died due to stab injuries at Presidency college, #Bengaluru. She was stabbed inside college by a boy named Pawan Kalyan. He also injured himself & in critical condition. The girl had allegedly not accepted his proposal #Karnataka pic.twitter.com/em2zitjAMJ
— Imran Khan (@KeypadGuerilla) January 2, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?