राजस्थान ( Rajasthan ) के पाली( Pali )जिले में सोमवार तड़के गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस( Suryanagri Express ) जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी । ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही मौजूद रेल मंत्रालय के आला अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
पाली के बोमादड़ा के पास हुए रेल हादसे के बाद रिकॉर्ड टाइम में ट्रैक ठीक कर दिया गया। रात करीब 11 बजे इस पर ट्रायल भी किया गया। इससे पहले यहां पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रैक रिकॉर्ड टाइम में ठीक करने की बात कही थी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रैक की जांच भी की थी और कहा कि गाड़ियां सुबह फिर से चलने लगेंगी। उन्होंने बताया- पटरी में टेक्निकल डिफेक्ट के कारण हादसा हुआ। साथ ही भविष्य में हादसा नहीं हो इसके लिए निर्देश दिए।अश्विनी वैष्णव ने कहा- मैंने खुद रेल की पटरियों की जांच की है। जांच में सामने आया कि पटरी टूटी है। पटरी के अंदर एक हिस्सा है। उसमें टेक्निकल डिफेक्ट (किडनी फोरमेशन) हुआ है। इस वजह से पटरी कमजोर हो गई।उन्होंने कहा- इस वाले स्लॉट की जितनी भी पटरियां बनी हैं। सभी की पहचान कर ली गई है। कुल 1900 किलोमीटर पटरियों को बदला जाएगा। ताकि हादसा न हो। उन्हें बदलने के आदेश सुबह ही दे दिए थे।
दरअसल, पाली शहर से 20 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे सूर्य नगरी एक्सप्रेस ( Suryanagri Express )के 3 कोच पलट गए थे। हादसे में 11 कोच पटरी से उतर गए और 26 लोग घायल हो गए थे। घटना के तुंरत बाद से से रेल मंत्री सहित पूरा प्रशासन एक्टिव रहा। मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार शाम करीब 7 बजे घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने टूटे ट्रैक का रेलवे अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। हादसे को लेकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यहां काम कर रहे मजदूरों का हौंसला भी बढ़ाया। रेल मंत्री करीब 32 मिनट तक ट्रैक पर ही रुके।
इस दौरान उन्होंने कहा- बहुत दुखद घटना है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन 5 मिनट में अलर्ट हो गया। सबके सब काम पर लग गए। लोगों को रेस्क्यू करने पर फोकस किया। किसी भी तरह से यात्रियों की जान बचाई जाए। इस पर फोकस रहा। वे खुद सुबह 4 बजे से घटना की मॉनिटरिंग करते रहे।
उन्होंने कहा- भगवान की कृपा हैं कि सभी यात्री सेफ हैं। जिन यात्रियों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले गए है उनमें से एक के माइनर फैक्चर है। बाकी सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रेलवे ने मुआवजा भी तुरंत दिया। जितना मुआवजा होता है, उससे ज्यादा दिया गया है।उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी इस रूट को फिर से शुरू कर देंगे। घटना की इंक्वारी की जाएगी। मुंबई सेंट्रल रेलवे सेफ्टी कमिश्नर मनोज अरोड़ा पाली ट्रेन एक्सीडेंट की जांच के लिए 3 जनवरी को पाली पंहुचेंगे। उसी दिन घटनास्थल का दौरा करेंगे। इसके बाद 4 और 5 जनवरी को जोधपुर मंडल मुख्यालय में डिटेल इन्वेस्टिगेशन करेंगे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत