मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के सागर ( Sagar ) जिले में हत्या के आरोपी बीजेपी नेता मिश्रीचंद गुप्ता का होटल ब्लास्ट कर जमींदोज कर दिया गया। 4 मंजिला इस होटल में 60 डाइनामाइट लगाकर उसे ब्लास्ट कर ढहा दिया गया। होटल ढहाने के लिए प्रशासन की टीम साढ़े 13 घंटे से प्लानिंग कर रही थी, जिसे मंगलवार रात करीब 7:30 बजे अंजाम दिया गया।
दरअसल सागर ( Sagar )के मकरोनिया में चुनावी रंजिश में एक युवक की जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हाे चुके हैं। जबकि मिश्रीचंद गुप्ता समेत तीन आरोपी फरार हैं। वहीं हत्या की इस वारदात के बाद आरोपी भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था।
आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता और उसके परिवार की होटल जयराम पैलेस मकरोनिया चौराहे के पास स्थित है। चार मंजिला होटल का निर्माण अवैध बताया गया है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मंगलवार को होटल तोड़ने की कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान सागर ( Sagar ) कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक, एसडीएम, तहसीलदार ने निरीक्षण किया। उन्होंने होटल के आसपास के लोगों को हटवाया। साथ ही, होटल तोड़ने की कार्रवाई शुरू कराई गई। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें से 5 आरोपी वकीलचंद गुप्ता, लवी, लकी, हनी और आशीष मालवीय गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, भाजपा से निष्कासित आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता और धर्मेंद्र गुप्ता फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने आरोपियों के पोस्टर चस्पा कराए हैं। सूचना देने और गिरफ्तार कराने वाले को एक-एक हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।
घटना सागर ( Sagar ) के मकरोनिया की है। 22 दिसंबर की रात मकरोनिया चौराहे जगदीश यादव उर्फ जग्गू की जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जगदीश (30) मकरोनिया थाना क्षेत्र के कोरेगांव का रहने वाला था। वह मकरोनिया चौराहे पर पवन यादव की डेयरी पर काम करता था। वह निर्दलीय पार्षद किरण यादव का भतीजा था। किरण यादव ने मिश्रीचंद गुप्ता की पत्नी मीना को पार्षद चुनाव में 83 वोट से हराया था।
घटना के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को जगदीश के परिवार और समाज के लोगों ने बड़ा प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने मिश्रीचंद के होटल के अवैध हिस्से को गिरा दिया था। आरोपी लवी गुप्ता, लकी गुप्ता, हनी गुप्ता, भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता, वकील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता और आशीष मालवीय पर केस दर्ज हुआ था।
#WATCH | MP | Police razed illegal hotel of suspended BJP leader Mishri Chand Gupta after public protest over Jagdish Yadav murder case in Sagar
“There has been no loss of any kind. Only the building was demolished,” said Collector Deepak Arya (03.01) pic.twitter.com/VsAbVhRGi8
— ANI (@ANI) January 4, 2023
https://twitter.com/i/status/1610431022285623296


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?