उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में घनेे कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे कंडीशन को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक खराब मौसम की चेतावनी भी जारी की है।आठवीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद ( schools closed) कर दिए हैं।
शीतलहर को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने आठवीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों ( schools )में 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी है। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच ही किया जाएगा। वहीं अधिकारियों के अनुसार जहां जिलाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित किया है, वहां उस हिसाब से 9वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूलों ( schools )मेंअवकाश रहेगा।
प्रदेश में कानपुर मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.2 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री लुढ़का, ये 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटों की तुलना में 3.3 डिग्री कम 6.7 डिग्री दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक अगले दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के संकेत हैं। घना कोहरा, शीतलहर के अलावा कोल्ड-डे कंडीशन सक्रिय रहेंगी।
प्रदेश के कई जिलों में दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम दर्ज हुआ है। अवध में भी दिन के अधिकतम और न्यूनतम पारे में हुई भारी गिरावट ने गलन भरी ठंड से बेहाल किया। सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, फैजाबाद में 5.5, गोंडा में 6.0, बहराइच में 5.0, रायबरेली में ये 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच और आगरा में दिन का अधिकतम तापमान क्रमश: 11 और 13.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से नौ डिग्री कम रहा।
प्रदेश में कानपुर मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.2 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री लुढ़का, ये 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?