हरियाणा (Haryana ) में शुक्रवार को राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )की भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra)में चौंकाने वाला सीन दिखा। एक तरफ जहां राहुल गांधी टी शर्ट में चल रहे थे तो उनके साथ 5 साल का अभिमन्यु शर्मा नंगे बदन पैदल चल रहा था। यह बच्चा अभिमन्यु रोहतक का रहने वाला है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिमन्यु शर्मा कहना था उसे भी राहुल गांधी की तरह ठंड नहीं लगती है वह चंद्रशेखर आजाद के किरदार में राहुल गांधी के साथ चला।
अभिमन्यु के पिता एडवोकेट सुनील शर्मा ने कहा कि जब अभिमन्यु करीब तीन-साढ़े तीन साल का था तो उसने चंद्रशेखर आजाद व भगत सिंह का किरदार निभाना आरंभ कर दिया था। इनसे वह खुद भी प्रेरणा लेता है। विभिन्न कार्यक्रमों में अभिमन्यु होता है और उस दौरान चंद्रशेखर आजाद बनकर दूसरों में भी देशभक्ति को भरने का काम करता है।
एडवोकेट सुनील शर्मा ने बताया कि उसका इकलौता बेटा अभिमन्यु केजी कक्षा में पढ़ता है। वह खेलकूद के साथ पढ़ाई में भी अच्छा है। भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra)की मुहिम को अच्छी मानकर वह शामिल हुआ था। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा( Bharat Jodo Yatra)में शामिल होकर अभिमन्यु काफी खुश है।
सुनील शर्मा ने बताया कि अभिमन्यु को ठंड कम लगती है। इसलिए वह सर्दियों में होने वाले कार्यक्रमों में भी चंद्रशेखर आजाद का रोल प्ले कर चुका है। पिछले साल तो इससे भी अधिक ठंड में उसने इसी तरह रोल प्ले किया था। वहीं रूटीन में अब उसका अभ्यास भी हो चुका है। जिसके बाद उसे ठंड में बीमार होने का खतरा भी नहीं है।
अभिमन्यु के पिता ने बताया कि वह शुरुआत से ही चंचल स्वभाव का है। जो भी उसे बताते हैं, उसे तुरंत समझ लेता है। भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पता लगने के बाद अभिमन्यु अपना गुल्लक लेकर शामिल हुआ। वहीं राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए दिया। उनका मानना था कि यह अच्छे कार्य के लिए यात्रा निकाली जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?