मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के रीवा ( Rewa ) में बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकरा कर क्रैश हो गया। जिससे प्लने में मौजूद प्रशिक्षक पायलट और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई।हादसा गुरुवार रात करीब 11.30 बजे से 12 के बीच का है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निजी प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन रीवा ( Rewa ) में मंदिर की गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना चौरहटा थाने के उमरी गांव के मंदिर के पास हुई। इस हादसे में एक
प्रशिक्षक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल है। जिसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हादसे में प्लेन के परखच्चे उड़ गए।प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। घटना रीवा ( Rewa ) जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव की है। उमरी हवाई अड्डे में पल्टन कंपनी का प्लेन छात्रों को प्रशिक्षण देता था। ऐसे में देर ररात करीब 11.30 उक्त प्लेन को पायलट कैप्टन विमल कुमार पिता रविंद्र किशोर सिन्हा (54) वर्ष निवासी पटना छात्र सोनू यादव (22) जयपुर राजस्थान को प्रशिक्षण दे रहे थे।
उसी दौरान जैसे ही रात करीब 11.30 बजे प्लेन ने उड़ान भरी, उमरी गांव के समीप स्थित मंदिर के शिखर से टकरा गया। टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और प्लेन का मलवा चारों और बिखर गया। घरों के अंदर गहरी नींद में सो रहे लोग दहशत में बाहर निकल आए। रीवा ( Rewa ) के एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान प्लेन मंदिर से टकरा गया था। हादसे में पायलट की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है।
Madhya Pradesh | A pilot died while another was injured after a plane crashed into a temple in Rewa district during the training: Rewa SP Navneet Bhasin pic.twitter.com/KumJTAlALs
— ANI (@ANI) January 6, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?