घनेे कोहरे,शीतलहर और कड़ाके ठंड को देखते हुए आगरा (Agra ) में स्कूल बंद ( schools closed)कर दिए गए। रविवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक सभी स्कूल व कॉलेज भी 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार जिन स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हैं, वह यथावत रहेंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के दिनों में स्कूल व कॉलेज बंद नहीं रहेंगे। बाकी स्कूल व कॉलेज में 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
इसके साथ ही कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। रविवार को डीएम ने शीतलहर और घना कोहरा के कारण स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगाने के आदेश दिए हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भी इस अवधि में बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बर्फीली हवाओं के चलते अत्याधिक ठंड के कारण प्रशासन ने रविवार को फिर नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश ( schools closed)घोषित किया है। सरकारी के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी प्रकार के बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों में सोमवार से आदेश लागू होगा। लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में पूर्व में ही 14 जनवरी तक स्कूल बंदी के आदेश जारी हो चुके थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बंदी के दिनों में बच्चों को स्कूल बुलाने वाले स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ठंड को देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश ( schools closed)घोषित किया गया है। इससे पहले चार बार अवकाश किया जा चुका है। मगर, लगातार शीत लहर को चलते बीएसए ने 6 दिन का अवकाश और बढ़ा दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?