मध्य प्रदेश के ग्वालियर ( Gwalior ) में पिता की डांट से नाराज एक बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली । आवाज सुनकर परिवार उसके कमरे में पहुंचा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पिता खुद को बेटे के आत्महत्या का दोषी मान रहे हैं। उनका कहना है कि बेटे को नहीं डांटता, तो वो उनके साथ होता।
मामला ग्वालियर ( Gwalior ) के मुरार आर्य नगर की गली नंबर 3 का है,यहां मुकेश गुर्जर भी परिवार समेत रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। उन्होंने अपने बोलेरो हाउसिंग बोर्ड में लगा रखी है। गाड़ी भी खुद ही चलाते हैं। शनिवार रात करीब 9:30 उनका बेटा आशु उर्फ अजय गुर्जर (20) बिना बताए गाड़ी ले गया था। इस दौरान उसने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी थी। रात करीब 11 बजे गाड़ी गैराज में लाकर रख दी।
रविवार सुबह पिता ने देखा, तो गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखा। उन्होंने आशु से पूछा। उसने सारी बात बता दी। इसके बाद पिता ने आशु को डांट दिया। पिता ने गाड़ी नहीं ले जाने की बात भी कह दी। हालांकि उसने ये नहीं बताया कि कहां, किस गाड़ी को टक्कर मारी है।
पिता की डांट से नाराज आशु कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद ही गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग तुरंत आशु के कमरे में पहुंचे। यहां देखा तो कमरे में चारों तरफ खून फैला था। आशु भी खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। परिवार वाले तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद से गली में मातम पसरा है। आशु के पिता खुद को घटना का जिम्मेदार मान रहे हैं। उनका कहना है कि बेटे को नहीं डांटते, तो आज वो जिंदा होता। आसपास रहने वालों ने बताया कि आशु गुस्से का तेज था। पिता की डांट के बाद गुस्से में आकर ही उसने सुसाइड किया होगा। आशु बीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। ये पता नहीं चल पाया है कि वह कट्टा कहां से लाया था।
ग्वालियर ( Gwalior ) एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि मृतक ने पिता की गाड़ी का एक्सीडेंट किया था, इसी के चलते पिता ने उसे डांटा था। आशंका है कि इसी के चलते उसने खुद को गोली मार ली है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत