कन्नौज (Kannauj ) जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर घने कोहरे के चलते सवारियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11बजे से दिल्ली से लखनऊ सवारियां लेकर एक निजी बस जा रही थी। इस दौरान कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर ठठिया थाना क्षेत्र के बांसुरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
रविवार देर रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे( Agra-Lucknow Expressway ) के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली के सामने तेज रफ्तार स्लीपर बस खराब खड़े ट्रक से रगड़ती हुई 20 फीट नीचे जा गिरी। बस दिल्ली से सवारियां लेकर आजमगढ़ जा रही थी। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अनीता, संजना और 12 वर्षीय देवांश के रुप में हुई है। यह सभी रायबरेली के रहने वाले हैं। यह लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
वहीं, 17 लोग गंभीर घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। घायलों को उपचार जारी है।
बस जैसे ही एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी तो जोर का धमाका हुआ। कुछ देर बाद चीख पुकार मच गई। यह सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक्सप्रेस वे के नीचे गिरी बस से घायलों को बाहर निकालने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत