आगरा (Agra )में एक ऑटो चालक ( Auto driver )की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के 100 फुटा रोड स्थित वायु विहार की है। यहां बीती रात रेलवे फाटक के पास ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सूचना पर पहुंची आगरा पुलिस ( Agra police )ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
आगरा (Agra )मेंजगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी होली मोहल्ला निवासी हरिओम उर्फ कलुआ (52) ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके पास खुद के चार ऑटो हैं। कलुआ किराये पर भी ऑटो चलवाता था। बताया गया कि बीती रात नौ बजे कलुआ ऑटो लेकर बिचपुरी रेलवे स्टेशन के पास खड़ा था। उसके पास सवारी बनकर एक युवक आया। उसने कलुआ से 100 रुपये में बोदला छोड़ने की बात कही। कलुआ ने युवक को ऑटो में बैठा लिया।
सके बाद रात करीब दस बजे रेलवे फाटक के पास कलुआ का लहूलुहान शव ऑटो की हैंडल पर पड़ा हुआ मिला। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी समरेश कुमार सिंह का कहना है कि मृतक की जेब से 14100 रुपये मिलें हैं। मृतक को पीछे से सिर में गोली मारी गई है। सिर में काफी चोट है।
मृतक की पत्नी अंजू देवी ने बताया है कि उन्होंने अपने पति के पास 9:20 बजे कॉल किया था। उन्होंने कहा था कि रास्ते में हूँ, अभी घर आ रहा हूं। दस बजे तक घर नहीं आने पर पत्नी ने दोबारा फोन किया। इस पर आगरा पुलिस ( Agra police ) ने फोन रिसीव कर घटना की जानकारी दी। गए


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?