उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Rae Bareli ) जिले में बुधवार की सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है । जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, रायबरेली (Rae Bareli ) के गुरबख्शगंज थाना इलाके के बांदा-बहराइच मार्ग का है. यहां खगिया खेड़ा गांव में चाय की गुमटी पर दर्जन भर से ज़्यादा ग्रामीण बुधवार तड़के चाय पी रहे थे। तभी बछरावां की तरफ से आ रहा एक डंपर कोहरे के चलते घुमावदार सड़क पर बने ढाबे को देख न सका और उसे रौंदता हुआ पलट गया। ट्रक की चपेट में आकर पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए है. घायलों को अस्पताल भेजा गया है
शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है यह लोग गुमटी के पास बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे डंपर ने लोगों को रौंद दिया। इसके बाद पुलिया को तोड़ते हुए नहर में पहुंच गया।
मृतकों में सभी लोग खगियाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। मृतकों में ललई (65) पुत्र बद्री, लल्लू (50) पुत्र सत्यनारायण, और रविंद्र (35) पुत्र छेदीलाल, गुटकू (50) पुत्र राम आसरे और शिव मोहन (45) पुत्र महादेव हैं। इसके अलावा अशोक बाजपेई, रामप्रकाश, दीपेंद्र और संतोष गंभीर रूप से घायल हैं। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जदुआ टप्पा में भर्ती कराया गया, यहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों की हालत बहुत गंभीर बनी है।
हादसे की सूचना पर सीओ महिपाल पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। डंपर के ड्राइवर ने बताया कि घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ, कोहरा होने की वजह से वह मोड़ को देख नहीं सका और गाड़ी ढाबे पर चढ़ गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?