आगरा पुलिस ( Agra police )की हिरासत से न्यायालय परिसर से फरार हुआ 50 हजार का इनामी गैंगस्टर विनय श्रोत्रीय पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हो गया। बुधवार तड़के सिकंदरा क्षेत्र में गांव अकबर रोड पर एसटीएफ और सिकंदरा पुलिस ने उसे घेर लिया था। घेराबंदी के दौरान उस ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसके गोली लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई। उसका एक साथी कोहरे में फरार हो गया।
फिरोजाबाद के लाइन पार थाना क्षेत्र के गैंगस्टर विनय श्रोत्रीय काे जिला जेल से 13 जुलाई 2022 को दीवानी में पेशी पर लाया गया था। गैंगस्टर दीवानी से अपने साथियों की बाइक पर बैठकर फरार हो गया था। उसने साथ आए सिपाही को गच्चा दे दिया था। पुलिस के साथ एसटीएफ गैंगस्टर की तलाश में लगी हुई थी। मगर, वह हाथ नहीं आ रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था
आगरा पुलिस ( Agra police )ने बताया कि बुधवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहा है।
इस पर एसटीएफ और सिकंदरा पुलिस ने पीछा किया। घेराबंदी कर ली गई। सिकंदरा में गांव अकबरा रोड पर उसे घेर लिया। मगर, बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश को गोली लगी, जबकि साथी फरार हो गया। घटना के समय कोहरा भी था। पुलिस पहुंची तो देखा कि बदमाश के सीने में गोली लगी हुई है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त विनय के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आगरा पुलिस ( Agra police ) ने बताया कि विनय श्रोतिया जनपद फ़िरोज़ाबाद का रहने वाला था, जिसके विरुद्ध 50 से अधिक मुक़दमे पंजीकृत हैं । इसके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा और पल्सर बाइक बरामद की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?