कर्नाटक ( Karnataka) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पीएम मोदी हुबली( Hubballi) में रोड शो कर रहे थे। इस के दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के पास पहुंच गया। इस मुद्दे पर हुबली के पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में सेंधमारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक, हुबली( Hubballi) रोड शो के दौरान एक शख्स अचानक उनके वाहन के नजदीक पहुंच गया। व्यक्ति ने पीएम मोदी को माला पहनाना चाह रहा था। हालांकि, व्यक्ति को पीएम की तरफ आता देख, सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे बीच में ही रोक दिया। उसे तत्काल पीएम के काफिले से दूर किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने बैरीकेड पार करके उनकी ओर दौड़े एक लड़के द्वारा दी गई एक माला स्वीकार की। घटना उस समय हुई, जब मोदी हवाईअड्डे से रेलवे खेल मैदान की ओर जा रहे थे। रास्ते में मोदी अपनी चलती कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े थे और सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े लोगों का अभिवादन कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कार के दरवाजे के ऊपर से माला लेने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन लड़के तक नहीं पहुंच सके। सड़क पर उनके साथ रहे सुरक्षा अधिकारियों ने माला पकड़ी और उसे बाद में प्रधानमंत्री को दिया। मोदी ने माला अपनी कार के अंदर रख ली।
इस घटना के कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया।इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि युवा शक्ति भारत का ड्राइविंग फोर्स है। युवा शक्ति की आकांक्षाएं भारत की मंजिल तय करती है। युवा शक्ति का जुनून भारत का रास्ता तय करता है। खिलौनों से लेकर टूरिज्म, डिफेंस से डिजिटल हर क्षेत्र में दुनिया में भारत छाया हुआ है। यह इतिहास का विशेष दौर है। आप विशेष पीढ़ी हैं।
आपके सामने ग्लोबल सीन में भारत का प्रभाव बनाने का विशेष मिशन है। आज गांव हो, शहर हो या कस्बा हो, हर जगह युवाओं का जज्बा उफान पर है। हर मिशन के लिए बुनियाद की जरूरत होती है, चाहे अर्थव्यवस्था हो या शिक्षा, खेल हो या स्टार्ट अप, कौशल विकास हो या डिजिटलाइजेशन हर क्षेत्र में एक मजबूत बुनियाद पिछले 8-9 साल में रखी गई है। युवाओं की उड़ान के लिए रनवे तैयार है।
#WATCH | Karnataka: A young man breaches security cover of PM Modi to give him a garland, pulled away by security personnel, during his roadshow in Hubballi.
(Source: DD) pic.twitter.com/NRK22vn23S
— ANI (@ANI) January 12, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?