उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में 22 आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers ) के तबादले हुए हैं। इनमें मुजफरनगर, इटावा के एसएसपी और लखीमपुर खीरी, कांसगंज, हापुड़, सन्त कबीर नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी, कानपुर देहात, जालौन के एसपी बदले गए।
गृह विभाग द्वारा जारी आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers ) की तबादला सूची के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त गणेश प्रसाद साहा को सुमन के स्थान पर लखीमपुर खीरी भेजा गया है।
आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers ) की तबादला सूची के मुताबिक, प्रयागराज में तैनात पुलिस उपायुक्त सौरभ दीक्षित को कासगंज ( Kasganj ) के पुलिस अधीक्षक पद पर नई तैनाती दी गई है। वह बीबीटीजीएस मूर्ति का स्थान लेंगे, जिन्हें कानपुर देहात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसी तरह, गौतमबुद्ध नगर में तैनात पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा को हापुड़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह दीपक भूकर का स्थान लेंगे, जिन्हें प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त के तौर पर नई तैनाती दी गई है।
इसके अलावा, संजय कुमार को इटावा का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सत्यजीत कुमार गुप्ता को संत कबीर नगर, केशव कुमार को बलरामपुर, प्राची सिंह को श्रावस्ती, विनोद कुमार को मैनपुरी तथा इराज राजा को जालौन में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है।
मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित, इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक सुनीति और जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?