उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich ) जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के कतर्निया रेंज के बर्दिया गांव में जंगली हाथियों ( Wild elephants ) के झुंड ने अपने खेत की रखवाली कर रहे एक युवा को किसान को पटककर मार डाला। ग्रामीणों ने हांका लगाकर दौड़ाया तो हाथी जंगल की ओर भाग गए। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पहुंचे। वन विभाग व पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। मृतक के परिजन को पांच लाख का मुआवजा मिलेगा।
बहराइच (Bahraich ) में कतर्निया रेंज के आंबा गांव निवासी सुरेश कुमार (32) राम दुलारे का एसएसबी कैंप बर्दिया के पास खेेत है। खेत में लगी फसल को बचाने के लिए सुरेश रोजाना की तरह मंगलवार की रात को खेत गया था। बताया जाता है कि वह खेत की रखवाली के दौरान अलाव जलाकर ताप रहा था, तभी जंगल से हाथियों ( Wild elephants ) का झुंड निकल आया। रात में धुंध और अलाव की रोशनी के कारण हाथियों के आने की किसान को भनक तक नहीं लग सकी। जब हाथी एकदम पास गया तब किसान की नजर उस पर पड़ी। तब तक हाथियों ने किसान को अपनी सूंड़ में फंसा लिया और उठाकर पटक दिया। जब तक किसान की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते तब तक किसान ने दम तोड़ दिया।
प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि बर्दिया गांव निवासी सुरेश (30) का खेत एसएसबी कैम्प के निकट स्थित कर्बला के पास है। मंगलवार रात वह अपने खेत की रखवाली कर रहा था उसी दौरान रात करीब 11 बजे जंगली हाथियों का एक झुंड खेत में आ गया।उन्होंने बताया कि सुरेश ने हाथियों ( Wild elephants ) को भगाने की कोशिश की लेकिन वह झुंड में बीच घिर गया और ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हाथियों ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मौके पर वन विभाग की टीम को भेजकर 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई है। आगे परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?