केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में शनिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ऑफिस में सीबीआई की रेड पड़ी है। शाम 4 बजे ट्वीट करते हुए मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी।इधर, जांच एजेंसी ने छापे की बात से इनकार करते हुए कहा- हमारे अफसर उनके दफ्तर से कुछ कागज लेने गए थे।
सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज फिर मेरे दफ्तर सीबीआई पहुंची है उनका स्वागत है। इन्होंने मेरे घर, दफ्तर पर रेड कराई कुछ नहीं मिला। मेरे गांव तक गए लॉकर तक में छानबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला और नहीं मिलेगा।
दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ( Manish Sisodia) के ऑफिस पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। पिछले साल अगस्त के महीने में सीबीआई ने कथित शराब घोटाले मामले में गाजियाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक लॉकर की छानबीन की थी।
वहीं CBI से जुड़े सूत्रों का कहना है कि छापेमारी नहीं की जा रही है। आबकारी केस से जुड़े केस में कुछ दस्तावेज लेने के लिए टीम सचिवालय गई थी और उसके बाद वहां से निकल गई।
सीबीआई की तरफ से कहा गया है कि मनीष सिसोदिया के दफ्तर में कोई छापेमारी नहीं की गई। दस्वावेज जमा करने के लिए धारा 91 CRPC के तहत नोटिस जारी किया गया था,इन दस्तावेज को एकत्र करने के लिए सीबीआई की एक टीम सिसोदिया के दफ्तर गई थी। एजेंसी के सीआरपीसी की धारा 91 के तहत पूरा अधिकार होता है कि वह व्यक्ति को जांच संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए कह सकती है।
कथित आबकारी घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश पिछले साल दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने की थी। एजेंसी ने सिसोदिया समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ( Manish Sisodia)के सरकारी आवास पर छापेमारी के अलावा उनसे कई घंटों तक पूछताछ भी की थी।
Delhi | CBI raids are underway at the office of Delhi Deputy CM Manish Sisodia in Delhi Secretariat. pic.twitter.com/ZZQIKXaSVm
— ANI (@ANI) January 14, 2023
आज फिर CBI मेरे दफ़्तर पहुँची है. उनका स्वागत है.
इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ़्तर में छापा मारा, लॉकर तलशे, मेरे गाँव तक में छानबीन करा ली.मेरे ख़िलाफ़ न कुछ मिला हैं न मिलेगा क्योंकि मैंने कुछ ग़लत किया ही नहीं है. ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है.— Manish Sisodia (@msisodia) January 14, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?