राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra)में पैदल चलते हुए शनिवार को जालंधर ( Jalandhar ) से लोकसभा सांसद चौधरी संतोख सिंह( Santokh Singh Chaudhary ) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे पहले कि उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया जाता, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दिया गया। रविवार को यात्रा चौधरी संतोख सिंह के अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी लेकिन वह भी साधारण रुप में। किसी तरह का नाच गाना या रंगारंग कार्यक्रम नहीं होगा। सांसद संतोख का रविवार 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राहुल गांधी लाडोवाल से सुबह सात बजे भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले। सतलुज दरिया पार करते ही चौधरी संतोख सिंह ( Santokh Singh Chaudhary ) का लोकसभा हलका शुरू हो जाता है और यही से उनके बेटे विधायक बिक्रमजीत चौधरी का फिल्लौर विधानसभा हलका भी। पिछले पांच दिन से सांसद चौधरी संतोख सिंह व उनका बेटा बिक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में लगे हुए थे।
चौधरी परिवार की तरफ से एक बड़ी स्टेज फिल्लौर बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के नीचे लगाई गई थी। जहां पर खड़े होकर चौधरी संतोख सिंह ( Santokh Singh Chaudhary ) खुद जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो की नारेबाजी कर रहे थे। वहां से वह दो किलोमीटर के करीब राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा में चले और गांव भट्टियां से एक किलोमीटर पहले कुष्ट आश्रम के बाद सुबह करीब 8.30 उन्हें अटैक आ गया। गांव भट्टियां में भी चौधरी परिवार की तरफ से एक स्वागती स्टेज लगाई गई थी लेकिन यात्रा वहां तक नहीं पहुंच पाई।
अचानक गिरने से यात्रा में शोर मच गया। राहुल गांधी ने पीछे मुड़कर देखा और चौधरी के पास गए। यात्रा में चल रही एंबुलेंस में तत्काल चौधरी संतोख सिंह को ले जाया गया और उनके साथ बिक्रमजीत सिंह चौधरी बैठ गए। उनको फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जालंधर उनके घर में लाया गया। 12 बजकर 2 मिनट पर राहुल गांधी यहां पहुंचे और 40 मिनट पारिवारिक सदस्यों के साथ संवेदना प्रकट की।
जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
— Om Birla (@ombirlakota) January 14, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js
जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी जी के आकस्मिक निधन की खबर कांग्रेस परिवार के लिए बेहद पीड़ादायी है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य की भावनाएं संतोख जी के परिजनों और समर्थकों के साथ है। pic.twitter.com/wrykVTbD80
— Congress (@INCIndia) January 14, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?