तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के राज्यपाल आरएन रवि को डीएमके प्रवक्ता शिवाजी कृष्णमूर्ति ( Shivaji Krishnamoorthy )ने धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आप कश्मीर जाइए, हम वहां एक आतंकी भेजेंगे जो आपको गोली मारेगा। दरअसल एक कार्यक्रम में गवर्नर ने अपनी स्पीच में से आंबेडकर का नाम हटा दिया था। इसके बाद से ही सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता गवर्नर का विरोध कर रहे हैं। शिवाजी के बयान को लेकर गवर्नर ऑफिस ने उनके खिलाफ चेन्नई (Chennai) पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के संबंध में उनकी टिप्पणी से संबंधित पार्टी की गैरकानूनी गतिविधियों के लिए डीएमके ने शिवाजी कृष्णमूर्ति ( Shivaji Krishnamoorthy )को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।
डीएमके नेता ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हम गवर्नर को कुछ न कहें। अगर गवर्नर ने ठीक से स्पीच पढ़ी होती तो मैं उनके चरणों में फूल रखता और हाथ जोड़कर उन्हें धन्यवाद कहता। लेकिन, अगर तमिलनाडु में ये शख्स आंबेडकर का नाम लेने से मना करता है तो क्या मुझे अधिकार नहीं कि मैं चप्पल से उसे मारूं?’
‘क्या आपने संविधान ने नाम पर शपथ नहीं ली थी? क्या ये संविधान आंबेडकर ने नहीं लिखा है? अगर आप उनका नाम लेने से इनकार करते हैं, तो आपको कश्मीर चले जाना चाहिए। हम वहां एक आतंकी भेजेंगे जो गोली मारकर आपकी हत्या कर देगा।’
डीएमके नेता के इस बयान को लेकर भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उनके आतंकी लिंक के बारे में पता लगाना चाहिए। उन्होंने स्पीच में कहा कि हम आपको मारने के लिए आतंकी भेजेंगे, इस ‘हम’ का क्या मतलब है? ये भाषा सिर्फ शिवाजी कृष्णमूर्ति की नहीं लगती। मेरा खयाल है कि ऐसी भाषा का प्रयोग CM एमके स्टालिन की छत्रछाया में किया जा रहा है ।’
तमिलनाडु के राज्यपाल के उपसचिव ने राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ अपमानजनक भाषण के लिए सत्तारूढ़ डीएमके जनसभा अध्यक्ष शिवाजी कृष्णमूर्ति ( Shivaji Krishnamoorthy )के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेन्नई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में राज्यपाल को धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
राजभवन ने चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल को दी अपनी शिकायत में कहा कि शिवाजी कृष्णमूर्ति नाम के एक व्यक्ति का एक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया है, जिसमें वह राज्यपाल रवि के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
शिवाजी कृष्णमूर्ति डीएमके के वक्ता हैं। राज्यपाल कार्यालय ने पुलिस को वीडियो क्लिप की एक प्रति उपलब्ध कराते हुए कहा कि कृष्णमूर्ति ने वीडियो फुटेज में रवि के खिलाफ ‘अभद्र, अपमानजनक, और डराने वाली भाषा’ का इस्तेमाल किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?