राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) में कोचिंग में पढ़ाई करने वाले यूपी के शाहजहांपुर जिले के छात्र अली राजा (17) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अली कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महीने से कोचिंग नहीं जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए हैं।
कोटा ( Kota) के महावीर नगर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अली राजा पिछले साल जुलाई में ही कोटा आया था। यहां रहकर वह एक कोचिंग से आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहा था। हॉस्टल में कमरा लेकर अपने दोस्तों के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार वह पिछले एक महीने से कोचिंग नहीं जा रहा था। आरोप है कि इस बात पर न तो कोचिंग संस्थान ने ध्यान दिया और न ही हॉस्टल संचालक ने।
कोटा ( Kota) पुलिस ने बताया कि मृतक अली राजा शाहजहांपुर यूपी का निवासी है, लेकिन पूरा परिवार मुंबई में रहता है। कल दिन में वह ठीक था। उसकी परिजनों से भी बात हुई थी और रविवार शाम सात बजे वो कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन सूचना मिलते ही मुंबई से रवाना हो चुके हैं। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण सामने आएंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?