जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के बड़गाम ( Budgam ) जिले में जिला अदालत परिसर के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बडगाम ( Budgam )जिला अदालत परिसर के पास एक विशेष इनपुट पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम की तरफ से नाका लगाया गया था। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई। आतंकवादियों ने इसकी भनक लगते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि दोनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें अरबाज मीर और शाहिद शेख शामिल है। दोनों पुलवामा के रहने वाले थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे। हाल की मुठभेड़ में दोनों आतंकी फरार हो गए थे।
इससे पहले रविवार को बडगाम ( Budgam )जिले के रेडबुग मागाम इलाके में इस वर्ष की पहली मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में आतंकी चकमा देकर भाग निकलने में सफल हुए थे। शुरुआत में दोनों ओर से फायरिंग होती रही, लेकिन कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। हालांकि सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाले रखा ताकि आतंकियों को भागने का मौका न मिल सके। काफी देर बाद भी दूसरी तरफ से फायरिंग नहीं हुई तो सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान पता चला कि घिरे आतंकी भाग निकले।
#BudgamEncounterUpdate: Both the killed terrorists are identified as Arbaaz Mir and Shahid Sheikh of Pulwama linked with the proscribed terror outfit LeT. Both the terrorists earlier escaped from recent encounter: ADGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/e7b70sJEbI
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) January 17, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?