मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) के नर्मदापुरम ( Narmadapuram ) जिले के पचमढ़ी( Pachmarhi ) आर्मी एजुकेशन सेंटर (एईसी) के 29 साल के ट्रेनी कैप्टन ने आत्महत्या कर ली । सोमवार रात 8.30 बजे एईसी कैंपस में रहवासी कमरे में कैप्टन का शव साथियों ने फांसी पर लटका देखा। खबर लगते ही सनसनी फैल गई।
कैप्टन के दोस्त 16 जनवरी की रात 8:30 बजे उनके आवास पर पहुंचे था, जहां उन्होंने कैप्टन को लटका हुआ पाया। दोस्त ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारी समेत थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।शव चादर के बने फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। मंगलवार सुबह एफएसएल अधिकारी जांच करने पचमढ़ी पहुंचे है। शव का पोस्टमार्टम भी आज किया जाएगा।पचमढ़ी पुलिस ने मर्ग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि कैप्टन सरताज सिंह ने खुदकुशी क्यों की है। इस संबंध में आर्मी के अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सेना के पचमढ़ी ( Pachmarhi ) ट्रेनिंग सेंटर में सरताज सिंह कारला (29) निवासी एईसी सेंटर ऑफिसर मेंस आवास है। मूल रूप से कानपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। सोमवार रात करीब 8.30 बजे उनके आवास में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका दिखा। लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश पाटिल ने पचमढ़ी ( Pachmarhi ) थाने सूचना दी। शव पंखे में चादर से बने फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी रूपलाल उइके, एफएसएल अधिकारी रिषिकेश यादव, एसआई हमीर सिंह घटना स्थल पर मुआयना करने पहुंचे है।
कैप्टन सरताज सिंह कारला कानपुर (Kanpur ) उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। पचमढ़ी आर्मी एजुकेशन सेंटर में 2021 से ट्रेनी पर थे। कैप्टन के डिप्रेशन की बात सामने आ रही है। एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने बताया ट्रेनी कैप्टन सरताज सिंह का शव फांसी पर लटका मिला है। प्रथम दृष्टय सुसाइड का मामला है। जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?