एटा (Etah ) जिले में अंतर्गत एटा-अलीगढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में ३ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को लिए भेजा है।
हादसा एटा (Etah ) जिले में पिलुआ थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर हुआ। यहां पिलुआ बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का बाद आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला।
पुलिस सभी को लेकर एटा (Etah ) जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रफीक खान (68) और जाविद अहमद (71) निवासीगण जाकिर नगर, औखला, नई दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। जबकि रफीक खान की पत्नी निसार सुल्ताना, और उसके बेटे मोसिन खान (38) का हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। गुरुवार की देर शाम अलीगढ़ में इलाज के दौरान निसार सुल्ताना की मौत हो गई।
हादसे में फिरोज अहमद (34) निवासी मोहल्ला गढ़ी, थाना शमशाबाद, जिला फर्रूखाबाद, असद अली (45) निवासी खतैना लोहगढ़ी, जिला आगरा, मोहम्मद रिजवान निवासी मोहल्ला गढ़ी, थाना शमशाबाद, जिला फर्रूखाबाद और मोहमीद जियाउल हसन निवासी कन्नौज घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। कार सवार सभी लोग दिल्ली से शमशाबाद एक शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?