दिल्ली ( Delhi ) के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन( Mandi House metro station )पर बुधवार ट्रेन के आगे कूदकर पुर्णिया के एक युवक ने जान दे दी। जैसे ही युवक ट्रेन के आगे कूदा मेट्रो स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत मौके पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने युवक को ट्रैक से हटाकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया। कुछ देर के लिए मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित हो गई। 24 घंटों में ही मेट्रो के आगे कूदने की यह दूसरी घटना है।
अस्पताल पहुंचने पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त पुर्णिया, बिहार निवासी रवि (26) के रूप में हुई है। मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने उसके आधार पर परिजनों को खबर दे दी है। बृहस्पतिवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मृतक के पास से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें रवि ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न बताकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। वारदात मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन( Mandi House metro station ) पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड करने से पूर्व रवि काफी परेशान दिख रहा है।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उनको करीब 2.30 बजे मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-4 से एक युवक के ट्रेन के आगे कूदने की खबर मिली थी। फौरन प्रगति मैदान मेट्रो थाने का स्टाफ मौके पहुंचा। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि रवि बेरोजगार था।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा कि रवि ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार को परिवार के दिल्ली आने के बाद जांच की जाएगी। छानबीन के बाद ही आत्महत्या की वजहों का पता चल पाएगा।
मंगलवार को भी मेट्रो ट्रेन के आगे कूदने की घटना गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर सामने आई थी। पुलिस ने मुताबिक, 16 वर्षीय युवक ने मेट्रो के आगे छलांग लगाई थी। इसके बाद छलांग लगाने वाले युवक को अस्पताल ले जाया गया।
गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर घटी घटना को लेकर पुलिस ने बताया था कि युवक को घायल अवस्था में सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में युवक की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, मृतक इटावा का रहने वाला था।
A youth committed suicide by jumping in front of the metro train at Mandi House metro station today, says Delhi Police.
— ANI (@ANI) January 18, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?