मध्यप्रदेश केअशोकनगर ( Ashoknagar ) जिले में एक पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह खबर सुनकर उसकी 11 साल की बेटी ने भी जान दे दी। बेटी भागकर खेत की ओर गई और वहां कुएं में छलांग लगा दी। पिता और बेटी की एक साथ अर्थी उठी।
घटना शुक्रवार सुबह अशोकनगर ( Ashoknagar ) से 5 किलोमीटर दूर बरखेड़ा जागीर गांव की है। यहां रहने वाले रामबाबू धाकड़ (36) पिता हनुमान सिंह को सुबह अचानक सीने में दर्द उठा। परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की खबर जैसे ही बेटी साधना को लगी तो वह सदमे में आ गई। वह दौड़ते-दौड़ते खेतों की ओर भागी। वहां कुएं में छलांग लगा दी।
कोई कुछ समझ पाता इससे पहले बेटी भागते-भागते गांव से आधा किलोमीटर दूर पहुंची। जिस कुएं से उसके पिता खेत में पानी देते थे, उसी में कूद गई। बच्ची के घर से बाहर जाने की खबर जैसे ही अन्य परिजनों को लगी तो उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। परिजन तलाशते हुए कुएं के पास पहुंचे तो वहां बेटी की चप्पल पड़ी थी। लोगों ने कुएं में देखा तो बच्ची पानी में डूब चुकी थी।
रामबाबू धाकड़ खेती किसानी करते थे। शुक्रवार सुबह वह खेत गए थे। कुछ समय बाद वे खेत से घर लौटे। घर पर अचानक ही सीने में तेज दर्द उठा। इसके बाद परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रामबाबू की 3 बेटी और एक बेटा है। सबसे छोटा बेटा है। बेटियां तीनों बड़ी थी। जिसमें से 11 साल की साधना तीसरे नंबर की थी और वह कक्षा सातवीं में पढ़ती थी। पढ़ने में काफी होशियार थी। वह अपने पिता को इतना चाहती थी कि पिता की मौत की खबर लगते ही आत्महत्या कर ली।

सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?