उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मिर्जापुर ( Mirzapur) जिला सत्र न्यायालय परिसर में अपर जिला सत्र न्यायाधीश के चैंबर में शुक्रवार शाम को गाउन पहनते समय लाइसेंसी रिवॉल्वर गिरने से चली गोली से जज तलेवर सिंह घायल हो गए। मंडलीय अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई। जज खतरे से बाहर हैं।
मिर्जापुर ( Mirzapur) अपर जिला सत्र न्यायाधीश तलेवर सिंह (50) बुलंदरशहर के रहने वाले है। वह छह जुलाई 2022 को मिर्जापुर जिले में आए हैं। वह कोर्ट नंबर छह में बैठते हैं। उनके पास पॉक्सो एक्ट का अतिरिक्त चार्ज है। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जज शाम चार बजे के करीब अपने चैंबर में गाउन बदल रहे थे।
इस दौरान उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर गिर गया। इससे गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी। आवाज सुनकर कचहरी परिसर के वकील और स्थानीय लोग एकत्रित हो गए, और जज को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। एक्सरे से पता चला कि गोली दाहिनी जांघ में फंसी है। डॉ. विकास सिंह, डॉ. राहुल, डॉ. अमित यादव और एनेस्थिसिया डॉ. नेहा सिंह ने ऑपरेशन कर गोली निकाल ली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?