आगरा (Agra ) में सड़क हादसे में कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता की शादी की वर्षगांठ में शामिल होने दिल्ली से आगरा आया था। घटना के हाद घर में कोहराम मच गया। खबर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। वह परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
आगरा (Agra ) में कमला नगर ( Kamala Nagar ) के अनुपम हाईट्स निवासी अभिषेक गुप्ता और उनकी पत्नी आरती गुप्ता बड़े कारोबारी हैं। वह अभिती ग्रुप आफ कंपनीज के निदेशक हैं। उनका बेटा हृदिम (19) दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। 20 जनवरी को अभिषेक और आरती की शादी की वर्षगांठ थी।
इसमें वह माता-पिता को घर आकर सरप्राइज दिया था। इसके बाद बीती रात ही उसके एक दोस्त का बर्थडे भी था। वह शाम को दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर रात में वापस घर लौट रहा था। उसके साथ उसका एक दोस्त रिदिम पुत्र मनीष अग्रवाल निवासी कमला नगर भी साथ में था।
आगरा (Agra ) आईएसबीटी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
यहां जांच के बाद डॉक्टर ने हृदिम को मृत घोषित कर दिया। जबकि साथी रिदिम की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। कारोबारी दंपति को सांत्वना देने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?