आगरा (Agra ) में दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल पर दहशत फैला दी। वह एक सराफ की दुकान पर घुसे और लाखों की लूट को अंजाम दिया। विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से 4 लोग घायल हो गए।
घटना आगरा (Agra ) शहर में लोहामंडी थाना क्षेत्र के नौबस्ता बजारा की है। यहां शनिवार दोपहर दिनदहाड़े घने बाजार में बदमाशों ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। बदमाशों ने नारायण अग्रवाल सराफ की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय सराफ की दुकान पर दो महिलाएं मौजूद थीं। इसी समय एक बदमाश दुकान के अंदर आया जबकि दूसरा दुकान के बाहर खड़ा था। दुकान के अंदर घुसे बदमाश ने सोनें की छह चेन छीन लीं और भागने लगे।
इस पर व्यापारी सोनू अग्रवाल ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार दौड़े। बदमाश का साथी 50 मीटर की दूरी पर पल्सर बाइक लेकर खड़ा हुआ था। दोनों उस पर बैठकर भागने लगे। व्यापारियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
इसमें 4 लोग घायल हो गए। गोली चलने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। शटर गिरने लगे। सूचना पर पुलिस बल पहुंच गई। लेकिन, तब तक बदमाश राजा मंडी मार्ग होते हुए भाग निकले। पुलिस ने पहुंचकर व्यापारी से बात की। घेराबंदी करने पर भी बदमाश हाथ नहीं आ सके।
घटना की सूचना पर आगरा (Agra ) पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह, अपर आयुक्त केशव चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों से बात करके घचना की जानकारी ली। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं रहती है। इस वजह से वारदात हुई है।— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) January 21, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?