खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ(WFI) के सहायक सचिव विनोद तोमर ( Vinod Tomar)को शनिवार (21 जनवरी) को सस्पेंड कर दिया है। विनोद तोमर ने सुबह में ही में कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान दिया था।
विनोद तोमर ( Vinod Tomar)का मानना है कि बृजभूषण शरण सिंह ने कोई गलती नहीं की है। उन्होंने कहा था, ”आरोप निराधार हैं। ऐसा कुछ नहीं है। तीन-चार दिन हो गए हैं और उन्होंने अभी तक कोई सबूत पेश नहीं किया है। मैं पिछले 12 सालों से उनके साथ जुड़ा हुआ हूं और मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा।”
विनोद तोमर ( Vinod Tomar)ने आगे कहा था, ”जब तक जांच जारी है तब तक उन्होंने खुद को अलग रखा है। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन जांच समाप्त होने तक भारतीय कुश्ती संघ की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों से खुद को दूर कर लिया है ताकि जांच प्रभावित न हो।”
भारतीय कुश्ती संघ ने खेल मंत्रालय के नोटिस पर दिए अपने जवाब में शुक्रवार तक धरने पर बैठे अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के आरोपों को खारिज किया है। संघ ने कहा कि उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण सहित लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। साथ ही कहा कि संघ एक निर्वाचित इकाई है, लिहाजा उसमें अध्यक्ष सहित किसी भी व्यक्ति के लिए मनमानी और अव्यवस्था के लिए कोई जगह नहीं है। अध्यक्ष कोई भी फैसला कुश्ती के हित को ध्यान में रखकर लेते हैं। कुश्ती संघ ने खेल मंत्रालय के जवाब देने के नोटिस पर अपना पक्ष रखा है। संघ ने अपना जवाब शुक्रवार रात को 72 घंटे की नोटिस की अवधि पूरा होने से पहले दे दिया था।
कुश्ती महासंघ और पहलवानों में जारी गतिरोध के बीच में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी गठित की। इस कमेटी के सदस्यों में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और 2 अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं। यह भी फैसला किया गया है कि जांच होने तक बृजभूषण फेडरेशन के कामों से अलग रहेंगे और सारे काम कमेटी देखेगी।
Ministry of Sports suspends Vinod Tomar, Assistant Secretary of the Wrestling Federation of India (WFI)
(File pic) pic.twitter.com/SnM7Ltn6VS
— ANI (@ANI) January 21, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?