मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के शिवपुरी ( Shivpuri ) जिले के करैरा में शनिवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मूंगफली मिल की छत और दीवार ढहने से वहां काम कर रही तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की दब कर मौत हो गई। यहां झांसी-शिवपुरी हाइवे पर श्योपुरा गांव के पास मूंगफली का मिल है। शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे अचानक मिल की छत और दीवार गिर गई।
यह मिल शिवपुरी ( Shivpuri ) जिले में करैरा के व्यापारी दशरथ साहू का है। हादसे के समय वह भी मिल में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मिल की छत पर मूंगफली से भरे बोरे रखे थे। आशंका है कि इनके भार के कारण छत और दीवार ढह गई। जिसमें वहां काम करने वाली 3 महिलाएं और यहां आया एक युवक दब गया। चारों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मिल मालिक दशरथ साहू पर केस दर्ज कर लिया है।
मामले की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। अपने स्तर पर रेस्क्यू किया। करैरा थाना प्रभारी सतीश चौहान, तहसीलदार अजय कुमार परसेड़िया व करैरा भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा मौके पर पहुंचे। शिवपुरी ( Shivpuri ) पुलिस ने बताया कि हादसे को लेकर मिल के मालिक से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है।
मृतकों में अर्चना पत्नी गोवर्धन परिहार निवासी श्योपुरा, रामकुमारी पत्नी मायाराम साहू निवासी श्योपुरा, सोनम केवट पुत्री महेश केवट निवासी चीनौद, संजीव लोधी हिम्मतपुर शामिल हैं।
हादसे में जान गंवाने वाली श्योपुरा गांव की रामकुमारी साहू के पति मायाराम ने मिल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मायाराम ने बताया कि उसकी पत्नी रोज की तरह मूंगफली साफ करने के लिए गई थी। उसने सुबह पत्नी से कहा था वि वह आज काम पर नहीं जाए। इसके बाद भी राजकुमारी काम पर आई थी।
मायाराम का आरोप है कि यह मिल बिना पिलर के बना था। इसकी छत पर करीब मूंगफली की बोरियों से 10 फीट ऊंचा ढेर लगा था। इस कारण दीवारें बोरियों का भार नहीं सह सकी। अचानक दीवार और छत ढह गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?