ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों ने इस्कॉन मंदिर ( ISKCON Temple ) को निशाना बनाया है। यहां के विक्टोरिया राज्य में एक मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों ने पर तोड़फोड़ की है। इतना ही नहीं, मंदिर में भारत विरोधी कलाकृतियों को भी बनाया गया है। सोमवार को मीडिया रिपोर्ट्स में इसके बारे में बताया गया है। गौरतलब है कि एक पखवाड़े में तीसरी ऐसी घटना है जब ऑस्ट्रेलिया में किसी हिंदू मंदिर पर हमला किया गया है।
इस बार खालिस्तान समर्थकों ने मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क में स्थित इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) मंदिर को क्षति पहुंचाई। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, सोमवार को प्रतिष्ठित मंदिर की दीवारों को भारत विरोधी नारे लिखे और तोड़-फोड़ भी दिखी। इस्कॉन मंदिर के संचार निदेशक भक्त दास ने कहा कि हम पूजा स्थल पर हुई इस घटना को लेकर हैरान और नाराज हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में हमने विक्टोरिया पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। अपराधियों की तलाश के लिए हमने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिए हैं।
बता दें कि इस्कॉन मंदिर ( ISKCON Temple ) पर यह हमला विक्टोरिया के विभिन्न मतों को मानने वाले नेताओं की विक्टोरियन बहुसांस्कृतिक आयोग के साथ एक आपातकालीन बैठक के ठीक दो दिन बाद हुआ है। बैठक के बाद कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा हिंदू नफरत फैलाने के खिलाफ निंदा का बयान जारी किया गया था।
गौरतलब है कि एक पखवाड़े के भीतर देश में इस तरह की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 16 जनवरी को कैरम डाउन्स, विक्टोरिया में ऐतिहासिक श्री शिव विष्णु मंदिर में भी इसी तरह से तोड़फोड़ की गई थी। वहीं, 12 जनवरी को, मेलबर्न में स्वामीनारायण मंदिर में ‘असामाजिक तत्वों’ द्वारा भारत विरोधी चित्र और नारे लिखे गए थे।
वहां कि स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्टोरिया के कार्यवाहक प्रीमियर जसिंटा एलन ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है कि यह व्यवहार विक्टोरिया के लोगों के बहुमत को प्रतिबिंबित नहीं करता है। विक्टोरिया की विविधता हमारी सबसे मजबूत संपत्तियों में से एक है। हम इन हमलों की निंदा करते हैं।
ISKCON Temple vandalised in Australia, 3rd attack in a month.https://t.co/FbxVb8hl2J
— ISKCON (@iskcon) January 23, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?