लखनऊ ( Lucknow) आईआईएम के प्रोफेसर भरत भास्कर को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद (IIM-Ahmedabad) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर भास्कर वर्तमान में आईआईएम लखनऊ में सूचना प्रौद्योगिकी और प्रणाली विभाग के प्रोफेसर हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद (IIM-Ahmedabad)की ओर से बताया गया कि प्रोफेसर भरत भास्कर को संस्थान का अगला निदेशक नियुक्त किया गया है।
आईआईएमए (IIM-Ahmedabad) बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन पंकज आर पटेल ने कहा कि वे एक मार्च, 2023 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। प्रोफेसर भरत भास्कर की नियुक्ति अगले पांच वर्ष के लिए प्रभावी रहेगी। पटेल ने यह भी बताया कि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने अंतरिम रूप से प्रोफेसर अरिंदम बनर्जी को एक फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक की अवधि के लिए निदेशक-प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।
प्रोफेसर भास्कर भारत और विश्व स्तर पर उद्यम, अनुसंधान, शिक्षण और परामर्श में लगभग तीन दशकों के अनुभव के साथ सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन के क्षेत्र में नेतृत्व और मार्ग दर्शन कर रहे हैं। अभी हाल तक, उन्होंने मार्च 2017 से मार्च 2022 तक आईआईएम रायपुर के निदेशक के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। इससे पहले, वह दो दशकों से अधिक समय तक आईआईएम लखनऊ से जुड़े रहे हैं और कार्यवाहक निदेशक होने सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
प्रोफेसर भरत भास्कर ईएसएसईसी बिजनेस स्कूल, पेरिस; यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, यूएसए में विजिटिंग प्रोफेसर रहे हैं। वह चुंग-आंग विश्वविद्यालय, सियोल में प्रोफेसर; कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, यूएसए में रिसर्च प्रोफेसर और कॉलेज पार्क यूनिवर्सिटी, मैरीलैंड में फैकल्टी भी रहे हैं। इनके अलावा प्रोफेसर भास्कर के पास गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर, नासा; साइबेस इंक, एमडीएल इंफोर्मेशन सिस्टम सहित अन्य कई संगठनों में वरिष्ठ पदों पर कार्य करने का अनुभव भी है।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा