समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party )के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) रामचरित मानस ( Ramcharitmanas )पर विवादित बयान देकर कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। मंगलवार को उनके खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ माहौल है जगह जगह पुलिस में शिकायत दी जा रही है, लखनऊ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी की तैयारी कर ली है।
स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya)के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए ,298, 504, 505(2),153 ए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ ऐशबाग के शिवेंद्र मिश्रा ने मुकदमा कराया है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजनीतिक दलों और हिंदू संगठनों की तरफ से स्वामी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही थी। सपा नेता के खिलाफ अयोध्या में भी तहरीर दी गई थी।
स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya)के विवादित बयान को लेकर भाजपा सपा पर हमलावर हो गई है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य सपा सरकार के भोंपू हैं। अखिलेश यादव बताएं कि स्वामी प्रसाद के बयान पर उनका क्या मत है। इस बयान से करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। यदि अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सहमत नहीं हैं तो वह सपा से निष्कासित होंगे और यदि सहमत हैं तो स्वामी सपा में बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सपा शासन में ही राम भक्तों पर गोलियां चलाईं गई थी। बिहार में लालू की पार्टी के नेता जो काम कर रहे हैं वही काम सपा के लोग कर रहे हैं।
सपा के ज्यादातर पार्टी प्रवक्ताओं ने इस पर चुप्पी साध ली है और सभी को अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया का इंतजार है। इस बीच शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “स्वामी प्रसाद मौर्य का ये अपना व्यक्तिगत बयान है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?