गोरखपुर (Gorakhpur ) जिले में एक युवती बिंदिया (23 वर्ष) ने शनिवार को दोपहर में अपने मंगेतर से व्हाट्सएप पर चैटिंग के बाद आत्महत्या कर ली। ठीक 12 दिन बाद यानी कि 9 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। परिवार की सूचना पर पुलिस ने युवती की छत की कुंडी से फंदे से लटकती हुई लाश मिली है। घटना गुलरिहा इलाके के एक गांव की है।
गोरखपुर ( Gorakhpur ) पुलिस ने बताया, युवती बिंदिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, दोपहर में बिंदिया का मंगेतर उसके व्हाट्सएप पर चैटिंग से बात कर रहा था। इससे पहले फोन भी किया था। चैटिंग में युवती ने लिखा है, “मुझे नहीं पता था कि आप ऐसे निकलोगे भगवान करें आप को मुझसे अच्छी मिले, आप ने सिर्फ टाइम पास किया मेरे साथ, बस आप को मुझसे प्यार ही नहीं था कभी’ दूसरी चैटिंग ‘मैं अब उस घर में कैसे आऊंगी, कैसे रहूंगी, अब मैं नहीं रह पाऊंगी उस घर में, आप ने मेरी इज्जत खराब कर दी, आप को कोई फर्क नहीं पड़ता हमारी शादी हो या न हो तो मैं अकेले नहीं रह पाऊंगी अब’ अंतिम चैटिंग ‘बहुत गलत किया आप ने’ यह दोपहर के 12.32 मिनट पर की गयी चैटिंग है। वहीं युवती के परिजनों का कहना है कि उसके मंगेतर द्वारा भेजे गए सन्देश को उसने आल इनवन डिलीट कर दिया गया था।”
गोरखपुर (Gorakhpur ) के गुलरिहा इलाके के ग्राम जंगल डुमरी नंबर दो के बंगला टोला निवासी श्रीकांत यादव पूरे परिवार के साथ गुजरात के बड़ोदरा में रहकर ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी बिंदिया (23 वर्ष) की शादी एक वर्ष पूर्व गीडा इलाके के बोक्टा निवासी संतराम यादव के बेटे चंद्रजीत के साथ तय की थी।
9 फरवरी 2023 को शादी थी। शादी की तैयारी के लिए श्रीकांत परिवार के साथ गुजरात से 18 जनवरी को घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दहेज में देने के लिए एक बुलेट बाइक खरीदने के साथ ही अन्य तैयारियां की जा रही थी।
शनिवार को श्रीकांत अपने सहयोगियों के साथ कपड़े की खरीदारी करने पहुंचे थे। जबकि, उनका बेटा शादी का कार्ड बांटने गया हुआ था। युवती की मां गांव में दूसरे मकान पर शादी की तैयारी के लिए कपड़े आदि सहेज रही थी। इसी दौरान युवती कमरे का दरवाजा बंद कर छत की कुंडी में दुपट्टा से गले में फंदा लगाकर झूल गई।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत