एटा (Etah ) में सोमवार की सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर पति-पत्नी की हत्या कर दी। उन्होंने तीन साल को मासूम पर भी हमला किया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल काी निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
एटा (Etah ) जिले में घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के श्रीकरा गांव की है। यहां जितेंद्र (26) अपनी पत्नी प्रीती (24) व तीन साल के मासूम अमन व परिवार के साथ रहता है। सोमवार की सुबह कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने घर में घुसकर जितेंद्र व प्रीती पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा। उस पर भी बेरहमी से चाकुओं से वार किए।
इसके बाद वहां से फरार हो गए। तीनों खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर गए। थोड़ी देर बाद भाई पकंज ने घर पहुंचकर दरवाजा खोला तो दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की हालत नाजुक है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
दि0 30.01.23 को थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत अज्ञात लोगों द्वारा एक दंपत्ति की हत्या व 3 वर्षीय बालक को घायल कर देने की घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा घायल बालक को उपचार हेतु एवं शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। इस संबंध में एसएसपी एटा द्वारा दी गई बाइट।@Uppolice pic.twitter.com/N7QqpJWy0L
— Etah Police (@Etahpolice) January 30, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?