राष्ट्रपिता महात्मा गांधी( Mahatma Gandhi) की आज 75वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस दौरान भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी वहां मौजूद रहे। इस मौके पर मशहूर गायक उदित नारायण ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ पर प्रस्तुति दी।
‘रघुपति राघव राजा राम’ को कुछ समय के लिए राम धुन) के नाम से भी जाना जाता था। इस लोकप्रिय भजन के रचयिता श्री लक्ष्माणाचार्य हैं। खास बात यह है कि यह महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi) का सबसे पसंदीदा भजन था।
इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे थे।
देश की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान को देखते हुए 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि ‘मैं बापू की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन करता हूं और उनके विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जो देश की सेवा में शहीद हुए। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और हम भारत को विकसित करने के लिए हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे’।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंची। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi attends prayer meet organised on #MahatmaGandhi‘s death anniversary, at Gandhi Smriti in Delhi pic.twitter.com/BHQKamf6aD
— ANI (@ANI) January 30, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?