जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के बारामूला ( Baramulla ) जिले में गुलमर्ग( Gulmarg ) के अफरवात चोटी पर भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से दो पोलैंड नागरिकों की मौत हो गई है। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 19 विदेशियों को बचा लिया गया है। पूरे इलाके में भी राहत और बचाव अभियान जारी है।
बुधवार दोपहर बारामूला पुलिस ने ट्वीट कर बताया था कि अफरवात चोटी में हिमस्खलन में गुलमर्ग( Gulmarg ) का प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट चपेट में आ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया।
एसएसपी बारामुला ने बताया कि बुधवार को हुए गुलमर्ग( Gulmarg ) हिमस्खलन में कुछ स्कीयरों के फंसे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रेस्क्यू चलाया गया। दो विदेशी स्कीयरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस टीम अन्य एजेंसियों के साथ बचाव अभियान में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान क्रिजिस्ल्टॉफ (43) और एडम ग्रेच (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि बचाए गए रूसी नागरिकों की पहचान एकातेरिना, मैक्सिम, व्लादिमीर, वासिली, इंजन, लियो, निकिता मास्त्र्युकोव और अन्ना चोरन्याक के रूप में हुई है। बचाए गए पोलिश नागरिकों में राफत काकमरेन, नार्सिन विक्लक्स, यूकाज पोटाज़ेव्क, तुकाज़ पसेक, कटारजीना फिलिप, मार्सिन राजीक, बारटेओमी स्जकोप, बार्टोज डोमागाटा, एड्रियन अनिरोसु और मैसी कोवाल्जिक शामिल हैं।इसके अलावा, तीन गाइड-पोलैंड से बार्टोस और दो स्थानीय लोगों फैयाज अहमद शेख और मुश्ताक अहमद मीर को भी बचाया गया हैं।
On receiving the information Baramulla police mobilized joint rescue teams of JKP and the tourism department and they reached the site of the avalanche.
During the rescue ops, 19 foreign nationals and 2 local guides have been rescued. 2/3— Baramulla Police (بارہمولہ پولیس) (@BaramullaPolice) February 1, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?