मध्यप्रदेश( Madhya Pradesh ) के बुरहानपुर (Burhanpur ) में एक दर्दनाक हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों को खकनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
हादसा बुरहानपुर (Burhanpur ) जिला मुख्यालय से करीब 62 किलोमीटर दूर देड़तलाई-शेखपुरा के बीच में हुआ। यहां एक पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 2 बजे गन्ने से भरे ट्रक ने मजदूरों से भरी आयशर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही देड़तलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी एसआई दिलीप सिंह ने बताया कि अभी मौके से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार रवाना किया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।हादसे में पांच मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया इनमें पार्वती रामसिंग दिनकर (32),नंदिनी रामसिंग दिनकर (12)दुर्गा कालु तंदिलकर (14)रमेश मंगल (35)जामवंती बाई रमेश (32)है।
मजदूरों से भरी आयशर खंडवा से देड़तलाई की ओर जा रही थी। जिसमें कुछ मजदूर परिवार सवार थे। जबकि गन्ने से भरा ट्रक देड़तलाई से खंडवा की ओर जा रहा था। वाहन महाराष्ट्र पासिंग बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है। हादसे में 9 लोग घायल है,इनमें
बसंती पति श्रीराम(45), गणेश रामचरण (10), छारा सिंह श्रीराम (7) गंभीर, रविंद्र रमेश (10), मुन्नी बाई रामचरण (48), रामसिंग मोतीलाल (40) गंभीर, कौशल्या जीकेश (15), जगन कमल (13), चंदाबाई नानकराम (35)।तीन घायलों की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है।
बुरहानपुर जिले में इस साल का यह सबसे बड़ा हादसा है। वहीं, सरकारी नियमों के मुताबिक मृतकों को मुआवजा भी दिया जाएगा। स्थानीय नेताओं ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। दरअसल, एक ट्रक में गन्ना लदा हुआ था। गन्ना लोडेट ट्रक मजदूरों से भरे मिनी ट्रक से जा टकराया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत