प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने आज पेश हुए बजट 2023 ( Budget 2023 )की जमकर तारीफ की, उन्होंने इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए मजबूत नींव का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि बजट वंचितों को वरीयता देता है, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपने को पूरा करता है।
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2023 ( Budget 2023 )को लेकर अपने संबोधन में कहा कि करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता हैं। मूर्तिकार, शिल्पकार यह सभी देश के लिए मेहनत करते हैं। देश इस बजट में पहली बार अनेक प्रोत्साहन योजना लेकर आया है। ऐसे लोगों के लिए टेक्नोलॉजी, क्रेडिट और मार्केट की योजना की गई है। ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ इन विश्वकर्माओं के विकास लिए बड़ा बदलाव लाएगा।
उन्होंने कहा, गांव में रहने वाली महिलाओं से लेकर शहरी महिलाओं के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। ऐसे कदमों को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के ‘सेल्फ हेल्प ग्रुप’ भारत में बड़ी जगह अपने लिए ले चुका है। इन्हें संबल देने के लिए नई पहल बजट में शामिल की गई है। महिलाओं के लिए एक विशेष बजट योजना भी शुरू की जा रही है। जन धन खातों के बाद यह विशेष बचत योजना सामान्य परिवार की माताओं को बड़ा फायदा देने वाली है।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा, “भारत सरकार ने स्टोरेज कैपेसिटी (भंडारण क्षमता) को बढ़ाने के लिए सबसे बड़ी ‘अन्न भंडारण योजना’ बनाई है। अब हमें कृषि सेक्टर में डिजिटल पेमेंट की सफलता को दोहराना है। इसलिए इस बजट में हम डिजिटल एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर की बड़ी योजना लेकर आए हैं।”
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा, “हम मिलेट्स (बाजरा) के लिए बड़ी योजना लेकर आए हैं। जब यह घर-घर पहुंच रहा है, पूरी दुनिया में पॉपुलर हो रहा है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा भारत के किसानों को होना है। इसलिए बजट में इसके लिए बड़ी योजना बनाई गई है। इससे हमारे आदिवासी भाई-बहन जो किसानी करते हैं, उन्हें फायदे मिलेंगे और देश को इस क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “बजट ( Budget 2023 )में हमने तकनीक और न्यू इकोनॉमी पर बहुत जोर दिया है। ‘डिजिटल भारत’ आज रेल, मेट्रो, वॉटरवेज आदि जगहों पर है। 2014 की तुलना में आज इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश में 400 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत के युवाओं के लिए रोजगार देगा और एक बडे़ वर्ग के लिए लाभाकारी होगा।”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “अमृत काल का पहला बजट ( Budget 2023 ) ‘विकसित भारत’ के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। ये बजट वंचितों को वरीयता देता है। ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा, ये बजट, सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की धुरी बनेगा। सरकार ने को-ऑपरेटिव सेक्टर में दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना बनाई है। बजट में नए प्राइमरी को-ऑपरेटिव्स बनाने की एक महत्वकांक्षी योजना का भी ऐलान हुआ है।
वर्ष 2014 की तुलना में इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर 400% से ज्यादा की वृद्धि की गई है। इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ रुपये का अभूतपूर्व निवेश होगा। यह निवेश युवाओं के लिए रोजगार और एक बड़ी आबादी के लिए आय के नए अवसर पैदा करेगा।
This year’s Budget infuses new energy to India’s development trajectory. #AmritKaalBudget https://t.co/lyV2SMgvvs
— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?