नोएडा ( Noida ) में एक कंपनी के मैनेजर की मर्सिडीज गाड़ी में आग लग गई। हादसे में मर्सिडीज (Mercedes) कार मालिक अनुज शेरावत ( Anuj Sherawat ) की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी फिर पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी ऑटोमैटिक लॉक हो गई और मैनेजर कार में ही फंस गए।
जलती मर्सिडीज (Mercedes) में बचाव के लिए वह करीब 20 मिनट तक चीखते-चिल्लाते रहे। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार खोला गया तो अंदर मैनेजर का कंकाल पड़ा मिला। घटना मंगलवार देर रात नोएडा सेक्टर- 93 की है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया और दरवाजा काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक की पहचान आदर्श अपार्टमेंट सेक्टर 9 रोहिणी दिल्ली निवासी अनुज शेरावत के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद में स्थित एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (एसीई) कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात थे। शेरावत नोएडा से रात करीब एक बजे दिल्ली की तरफ जा रहे थे।अनुज का एक घर सेक्टर-168 पाम ओलंपिया सोसायटी में भी है।अनुज शेरावत तलाक के बाद से सेक्टर 168 के हाउसिंग सोसाइटी में चले गए थे। उनके माता-पिता दिल्ली के रोहिणी में रहते हैं। कार में आग लगने के बाद रास्ते पर मौजूद लोगों ने अनुज को बाहर निकालने का प्रयास किया। कार का दरवाजा जाम होने के कारण उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो सका।
सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि रात अनुज शेरावत अपनी मर्सिडीज़ (Mercedes) गाड़ी लेकर जा रहे थे। फेस-टू थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में उनकी गाड़ी ऑटोमेटिक लॉक हो गई और आग लग गई। जिससे अनुज शेरावत की जिंदा जलकर मौत हो गई।
हाल के समय में महंगी एसयूवी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लगने का मामला सामने आया है। पिछले दिनों उत्तराखंड के रुड़की के पास स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस एक्सिडेंट में वे बाल-बाल बचे। लेकिन, कार जलकर खाक हो गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?