Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : एटा में सात दिन पहले मर्जी खिलाफ हुई शादी से नाराज नवविवाहिता ने ससुराल में पति को जिंदा जलाकर मार डाला

Married against will, a newly-wed woman in Etah sets her husband on fire while asleep

 ( ) में एक ऐसा सनसनीखेज और दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें शादी के सात फेरे लेने के 7 दिन बाद ही नवविवाहिता ने योजनाबद्द तरीके से अपने पति को बिस्तर में ही जिन्दा जलाकर उसकी हत्या कर दी। आज एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का खुलासा किया।

 एटा (Etah )जनपद के नया गांव थाना क्षेत्र के खरसुलिया गावं की एक 17 साल की नाबालिग लड़की की शादी एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के गावं निगोह हसनपुर निवासी 34 वर्षीय दुष्यंत सिंह के साथ 23 जनवरी 2023 को उसकी मर्जी के विरुद्ध चचेरे बाबा और एक रिश्तेदार रंजीत के दवाब में हुई थी। दुष्यंत की ये दूसरी शादी थी, उसकी पहली पत्नी की मौत 8 माह पूर्व हों गयीं थी, जिससे उसके चार बच्चे 2 लड़के और दो लड़कियां हैं। सबसे बड़ी लड़की 10 साल की है। किशोरी के पिता की 21 नवम्बर 2021 को इलाज के दौरान मौत हों गयीं थी और उसके परिवार में उसकी मां, एक भाई और दो छोटी बहने हैं।

किशोरी के पिता की मौत के बाद उसकी देख रेख उसके चचेरे बाबा दिनेश राठौर करते थे। जब की लड़की गांव के ही एक कायस्थ जाति के लड़के से प्रेम करती थी, जो मुम्बई में नौकरी करता है और उसी से शादी करना चाहती थी। लेकिन किशोरी के बाबा दिनेश राठौर, अन्य परिवारी जनों और रंजीत चौहान ने उसकी मर्जी के बगैर उसकी शादी दुष्यंत के साथ कर दी थी। मर्जी के खिलाफ शादी होने और दोनों की उम्र में 17 साल का अंतर होने के कारण किशोरी दुष्यंत को शादी के दिन से ही पसंद नहीं करती थी, जिससे पहले दी दिन से दोनों में झगड़ा होता रहता था।

अपने पति से छुटकारा पाने के लिए नवविवाहिता ने दुष्यंत की हत्या की योजना बनायीं। योजना के अनुसार उसने अपने पति के मोबाइल फोन पर गूगल पर सर्च करके नींद की दवा के बारे में जानकारी की और अपनी सास के साथ 31 जनवरी को आसपुर बाजार से नींद की गोलियों क्लोनाफिट के दो रेपर और 15 गोली कुनैन की खरीदकर लायी।

घर आकर रात में नवविवाहिता ने बच्चों व सास के खाने में एक एक गोली और पति दुष्यंत के खाने में 6 नींद की गोलियां मिला दी। पति के बेहोश हो जाने पर रात 11 बजे के लगभग किशोरी ने पति के गले को दुपट्टे से घोंट दिया। फिर उसके हाथ पैरों को साड़ी से लपेटकर बिस्तर के साथ बांध दिया। उसके बाद घर में रखी डीजल की कट्टी से डीजल डालकर आग लगाकर जिन्दा जला दिया।

एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ग्राम निगोह हसनपुर में युवक की जलाकर हत्या कर देने की घटना का 12 घंटे के अंदर सफल अनावरण, शादी से नाखुश पत्नी ने दिया था घटना को अंजाम, अपचारी किशोरी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डीजल की कट्टी, नशीली दवाओं के रैपर आदि सामान बरामद। pic.twitter.com/yPQGAtOej5

— Etah Police (@Etahpolice) February 2, 2023

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.