Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Rajasthan, States

Rajasthan : चित्तौड़गढ़ भाजपा नेता के इकलौते बेटे विकास आंजना को दिनदहाड़े गोलियों से भूना,जेल के पास भीड़-भाड़ वाले इलाके में घेरकर सीने में उतार दीं 8 गोलियां

Chittorgarh BJP leader's son Vikas Anjana gunned down on a busy road in broad daylight

 (  ) के ) भाजपा नेता  बापूलाल आंजना के 28 साल के इकलौते बेटे बंटी उर्फ विकास आंजना( Vikas Anjana )का दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला गया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे 3 बदमाशों ने उसे घेर लिया और 8 गोलियां उसके सीने में उतार दीं। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मामला चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा का है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है।

जानकारी अनुसार, चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh ) के छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के केसुंदा के रहने वाले बंटी के दोस्त ललित प्रजापत की 6 महीने की बेटी की मौत हो गई थी। बंटी शोक जताने अपने दोस्त विकास और देवेंद्र के साथ ललित के घर गया था। ललित से मिलने के बाद वो तीनों एक ही बाइक पर लौट रहे थे।

शाम के करीब 5 बजे रास्ते में निंबाहेड़ा जेल के सामने एक बदमाश ने बाइक को रुकवाया। जैसे ही बाइक रुकी बदमाश ने अपनी जेब से बंदूक निकाली। बंदूक देखते ही विकास और देवेंद्र भागकर एक कोने में छिप गए। बंटी बदमाश के सामने अकेला पड़ गया। तभी पीछे से दो बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने बंटी को पकड़कर एक कार के सामने गिरा दिया और फायरिंग शुरू कर दी।

तीनों बदमाशों ने बंटी पर 10 से 12 राउंड गोली चलाई। करीब 8 गोली बंटी को लगी। वीडियो में फायरिंग कर 3 बदमाश भागते दिख रहे है। फायरिंग के 5 मिनट बाद तक बंटी सड़क पर ही तड़पता रहा। इसके बाद बंटी के दोनों दोस्त वापस आए और साइबर पुलिस की मदद से उसे हॉस्पिटल लेकर गए। तब तक मौत हो चुकी थी। जेल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। जिस समय ये वारदात हुई, वहां काफी चहल पहल थी। लोग आ-जा रहे थे।

विकास आंजना का साथी देवेंद्र कुमावत ने बताया- मैं, बंटी आंजना व विकास तीनों निम्बाहेड़ा अपने दोस्त के घर से लौट रहे थे। रास्ते में जेल के पास एक व्यक्ति ने हाथ दिया। हम तीनों वहां रुक गए। उस व्यक्ति ने हमें बंदूक दिखाया। हम दोनों वहां से भाग गए। पीछे से दो व्यक्ति और आ  गए। सबकी उम्र 25 से 30 साल थी। बंटी वहां अकेला रह गया। तीनों ने बंटी पर गोलियां चलाईं। वह लहूलुहान पड़ा हुआ था। काफी लोग इकट्‌ठे हो गए थे। बंटी कुछ बोल नहीं पा रहा था। हम सब उसको जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.