केरल( Kerala ) के कुन्नूर (Kannur ) में चलती कार में आग लगने से प्रेग्नेंट महिला और उसके पति की जलकर मौत हो गई, जबकि कार में पीछे बैठे अन्य चार सवार बचकर बाहर निकल आए। घटना गुरुवार को कुन्नूर जिले की है। बताया गया है कि महिला को लेबर पेन हो रहा था। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार में आग लग गई।
कुन्नूर (Kannur ) में कार को जलता देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन उसमें ड्राइविंग और फ्रंट सीट पर बैठे पति-पत्नी को बचाया नहीं जा सका।
मृतकों की पहचान कुट्टीअत्तूर की रहने वाली 26 साल की रीशा और उनके पति 35 साल के प्रजीत के रूप में हुई है। वहीं कार से बचकर बाहर निकलने में सफल हुए एक बच्चे समेत चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कन्नूर (Kannur )शहर के पुलिस आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि कार सवार अन्य लोगों को ज्यादा चोंटे नहीं आई हैं। मामले की जांच और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जाएगी। हालांकि, चश्मदीदों ने बताया कि कार में आग बुरी तरह से लगी हुई थी। हम उन्हें बचाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाए, क्योंकि ऐसा लग रहा था कि कार के ऑयल के टैंक में किसी भी समय विस्फोट हो सकता है।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा सत्यापन के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने कहा, “ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों की मदद से कार की ठीक से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही आग लगने के कारणों के संबंध में जानकारी मिल पाएगी।
पुलिस ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे। वाहन में आग लगने पर बच्चे समेत पीछे की सीट पर बैठे चार लोग बाहर निकलने में सफल रहे। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?