उन्नाव ( Unnao ) में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे( Agra-Lucknow Expressway ) पर शुक्रवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन पर XUV कार से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे( Agra-Lucknow Expressway ) पर दुर्घटना की सूचना पर औरास थाना पुलिस व यूपीसीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से सभी घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी के चित्रगुप्त नगर के रहने वाले दिनेश कुमार राजपूत अपने परिवार के साथ आगरा में ताजमहल देखने गए थे। आज दोपहर को वापस आते समयपर औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे ( Agra-Lucknow Expressway ) के किलोमीटर संख्या-266 के पास उनकी डिजायर कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को फांदते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची और सामने से आ रही XUV कार से टकराकर पलट गई।
हादसे में डिजायर कार में सवार दिनेश कुमार राजपूत (35 वर्ष), उनकी पत्नी अनीता सिंह (32 वर्ष), बेटी गौरी (7 वर्ष), साली प्रीति सिंह (28 वर्ष) और बहराइच निवासी उनकी सास कान्ती सिंह (65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बेटा लक्ष्यवीर (9 वर्ष) व आर्यन (4 वर्ष) और दिनेश कुमार की साली प्रिया सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में सभी का इलाज चल रहा है। लक्ष्यवीर की हालत खतरे से बाहर है।जबकि आर्यन और प्रिया की हालत गंभीर बनी हुई है।
एक्सयूवी-500 कार से लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र के बुलाकी अड्डा निवासी एशियन पेंट के डीलर शुभाष अग्रवाल अपनी पत्नी शीला अग्रवाल, बेटी पूजा अग्रवाल व उनके बच्चे आध्या, प्रिशा व बेटा अनमोल को लेकर वृन्दावन दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में उनका परिवार सुरक्षित है। लेकिन गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। कार का अगला शीशा फूट गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?